Ranchi: राजधानी रांची के प्लाजा चौक के पास आज सुबह बड़ी सड़क दुर्घटना घटी। एक तेज रफ्तार कार और सेना के वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना में दो युवतियां और एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
पुरुलिया रोड की तरफ से तेज गति कार ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक सेना का वाहन प्लाजा चौक के पास से जेल मोड़ की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान पुरुलिया रोड की तरफ से तेज गति से आ रही कार के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सेना के वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सेना के वाहन के बाएं हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर जुट गए।कार के अंदर फंस गए तीन लोग
दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें सवार तीनों लोग अंदर फंस गए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि तीनों घायलों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।पुलिस ने क्रेन से हटाई दुर्घटनाग्रस्त कार
सूचना मिलने के बाद सबसे पहले लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लोअर बाजार थाना की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सड़क पर क्षतिग्रस्त कार के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटवाया। लोअर बाजार थाना प्रभारी लव सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










