Jamtara: जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग स्थित एनएच-419 पर गुरुवार की दोपहर एक तेज रफ्तार थार वाहन और मालवाहक टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे पीपला मोड़ के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे और अचानक आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
गंभीर रुप से घायल चालक अस्पताल में भर्ती
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तुरंत बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
Read More- NEET Suicide Case: सॉरी मम्मी-पापा मैं डॉक्टर नहीं बन पाई-नीट छात्रा की मौत के बाद सुसाइड नोट वायरल
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सामान्य
इस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य कराया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सख्त किया जाए और गति नियंत्रण के उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या के बाद उबाल-ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंका

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









