Breaking News: राजधानी रांची के रातु में रोहित मिर्धा नामक युवक के हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास साहू को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि मामले में अबतक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों के तलाश में जुट गई है।
Breaking News: ग्रामीणों ने रांची से डाल्टेनगंज रोड किया जाम
वहीं हत्याकांड के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने रांची से डाल्टेनगंज रोड को मखमदरों चौक पर जाम कर दिया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बताते चलें कि रांची के रातू थाना क्षेत्र में बुधवार को रोहित मिर्धा नामक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक बीजेपी नेता कमलेश राम के भांजे बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मृतक के पिता ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
Breaking News: युवक पर महिला ने लगाया था छेड़खानी का आरोप
प्रारंभिक जांच के दौरान युवक पर रातू की रहने वाली एक महिला ने कथित तौर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। जिसके बाद महिला के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर छेड़खानी के आरोप में रोहित की पिटाई शुरु कर दी। मारपीट के दौरान रोहित गंभीर रुप से घायल हो गया था।
Read More- NEET Suicide Case: सॉरी मम्मी-पापा मैं डॉक्टर नहीं बन पाई-नीट छात्रा की मौत के बाद सुसाइड नोट वायरल
मारपीट के दौरान किसी ने डायल 112 के जरिए कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया था और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। हालांकि मामले में अभी भी कई आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
Read More- प्रेमी बना रिश्ते में रोड़ा, प्रेमिका ने मंगेतर संग मिलकर उतारा मौत के घाट-जाने क्या है पूरा मामला
अन्य आरोपयों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा-पुलिस
घटना के बाद मौके पर पहुंची रातू पुलिस के थाना प्रभारी आदिकांत महतो का कहना है कि रोहित नाम के युवक की भीड़ के द्वारा पीटने की वजह से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराया है जिसके आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Read More- नगड़ी में भारी पुलिस फोर्स और जेसीबी के साथ RIMS-2 का काम शुरु, ग्रामीणों हो रहे गोलबंद
Breaking News: जमीन विवाद में हत्या की आशंका
हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि इस घटना को जमीन विवाद में अंजाम दिया गया है। छेड़खानी का एंगल लगाकर युवक को जानबूझकर पीटा गया है। इस पूरी घटना को जमीन विवाद में अंजाम दिया गया गया है। हालांकि अभी तक इसकी सच्चाई सामने नहीं आ पाई है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी तफ्तीश चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









