Dhanbad: धनबाद जिले के भौरा ओपी क्षेत्र के काली मेला स्थित दामोदर नदी किनारे श्मशान घाट के पास मिले युवक के शव मामले का धनबाद पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। मामले में मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके मंगेतर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
31 मई को दामोदर नदी किनारे मिला था युवक का शव
बताते चलें कि 31 मई को दामोदर नदी किनारे एक युवक का गला रेता हुआ शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान बोर्रागढ़ होरलाडीह निवासी दिलशाद अंसारी के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन कर जांच शुरू की।
तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई जांच में पता चला कि दिलशाद का प्रेम संबंध झरिया निवासी कोमल वर्णवाल से था। इसी बीच कोमल की शादी रोशन कुमार के साथ तय हो गई थी। पुलिस के अनुसार दिलशाद का प्रेम संबंध दोनों के विवाह में बाधा बन रहा था, जिसके बाद उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
प्रेमी को झांसे में लेकर सुनसान जगह पर बुलाया
योजना के तहत दिलशाद को सुनसान इलाके में बुलाया गया, जहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को दामोदर नदी किनारे श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया ताकि मामले को भटकाया जा सके।
Read More- NEET Suicide Case: सॉरी मम्मी-पापा मैं डॉक्टर नहीं बन पाई-नीट छात्रा की मौत के बाद सुसाइड नोट वायरल
आरोपी मंगेतर की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में मुख्य साजिशकर्ता कोमल वर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, मृतक का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
Read More- नगड़ी में भारी पुलिस फोर्स और जेसीबी के साथ RIMS-2 का काम शुरु, ग्रामीणों हो रहे गोलबंद
एसडीपीओ सिंदरी प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा किया गया है। फरार आरोपी रोशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









