Dhanbad: धनबाद जिले के बरवाअड्डा के मरिचो पंचायत के पारघो गांव में एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दिलीप हांसदा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, जबकि मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिलीप अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसके पीछे पत्नी सहित तीन छोटे बच्चे हैं।
तालाब में स्नान करने गया था मजदूर
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर दिलीप हांसदा गांव के समीप स्थित तालाब में स्नान करने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। देर शाम से ही परिवार और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन रातभर उसका कोई पता नहीं चल सका।
गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद दिलीप का शव तालाब से बरामद किया गया। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया।
Read More- प्रेमी बना रिश्ते में रोड़ा, प्रेमिका ने मंगेतर संग मिलकर उतारा मौत के घाट-जाने क्या है पूरा मामला
मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग
मृतक के भाई प्रकाश हांसदा ने बताया कि रातभर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में खोजबीन के दौरान शव बरामद हुआ।
Read More- NEET Suicide Case: सॉरी मम्मी-पापा मैं डॉक्टर नहीं बन पाई-नीट छात्रा की मौत के बाद सुसाइड नोट वायरल
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि दिलीप चौधरी मौके पर पहुंचे और बरवाअड्डा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More- नगड़ी में भारी पुलिस फोर्स और जेसीबी के साथ RIMS-2 का काम शुरु, ग्रामीणों हो रहे गोलबंद
जनप्रतिनिधि दिलीप चौधरी ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









