RIMS-2: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजधानी रांची के कांके प्रखंड के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की जमीन में भारी फोर्स के साथ जेसीबी उतार दिया गया है। फोर्स के साथ जेसीबी ने खुदाई का काम शुरु कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जेसीबी की दो मशीनों के साथ एक ट्रैक्टर के साथ यहां निर्माण कार्य जो है वह किया जा रहा है। भवन निर्माण से जुड़े जो आवश्यक सामग्री है उन्हें गिराया जा चुका हैं। हालांकि इस बीच पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। इस निर्माण स्थल पर हालांकि इस वक्त जो रिम्स फेस टू के निर्माण को लेकर जो ताजा जानकारी है उसके मुताबिक फिलहाल ग्रामीणों के द्वारा यहां विरोध दर्ज नहीं कराया जा रहा है।
भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह से ही निर्माण स्थल पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए कांके अंचलाधिकारी और पुलिस अधिकारी लगातार लोगों से बातचीत कर माहौल को शांत करने का प्रयास करते रहे।
बताते चलें कि मैं माह में ही विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक की गई थी और झारखंड में 6 अलग-अलग परियोजनाओं के लिए 5900 करोड रुपए की स्वीकृति दी गई थी जिसमें अकेले 4149 करोड रुपए रिम्स फेज 2 के निर्माण को लेकर आवंटित की गई थी।
स्थानीय ग्रामीण लगातार कर रहे विरोध
बता दें कि कई महीनों से रिम्स-2 परियोजना को लेकर विवाद चल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और आदिवासी लोग लगातार अपनी जमीन पर अस्पताल बनाने का विरोध कर रहे हैं।
परिवारों का कहना है कि जिस भूमि पर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, वह कृषि योग्य जमीन है और उनकी आजीविका का मुख्य आधार भी है। ग्रामीण विकास कार्यों का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनका आग्रह है कि परियोजना को किसी गैर-कृषि भूमि पर स्थापित किया जाए।
वहीं राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि करीब एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली यह परियोजना झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई पहचान देगी। रिम्स-2 में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, मेडिकल शिक्षा और सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं विकसित की जाएंगी, जिससे राज्य के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









