Koderma: कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन का मामला एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध कोयले से लदे ट्रक को जब्त किया। पकड़े गए ट्रक का नंबर BR 21G 6182 बताया गया है। पुलिस ने इस दौरान चालक विवेक कुमार को भी गिरफ्तार किया है।
प्रतिदिन गुजरते हैं सैकड़ों ओवरलोड ट्रक
स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों का दावा है कि सतगावां के रास्ते हर दिन सैकड़ों ओवरलोड ट्रक अवैध कोयला लेकर गुजरते हैं। आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर केवल एक-दो ट्रकों को पकड़कर खानापूर्ति की जाती है, जबकि असली नेटवर्क लगातार सक्रिय रहता है।
ड्राइवरों ने खोली अवैध वसूली की पोल
ट्रक चालकों ने दावा किया कि प्रत्येक वाहन से एंट्री के नाम पर करीब 2 हजार रुपये की अवैध वसूली की जाती है। बिना भुगतान के किसी ट्रक को आगे नहीं बढ़ने दिया जाता। कुछ चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि सुबह से कई ट्रकों को ढाबे के पास रोककर रखा गया था।
Read More- कोडरमा में घर में घुसकर महिला की गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मीडिया में लगातार खबरें आने के बावजूद अवैध कोयला कारोबार पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे सिंडिकेट के मास्टरमाइंड तक पहुंच पाती है या नहीं।
Read More- झारखंड पुलिस के जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी-352 चालक हवलदारों की फाइनल लिस्ट जारी








