शनिवार, सितम्बर 26, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

घाटशिला उपचुनाव में Soren Vs Soren के बीच सीधी टक्कर, चंपाई सोरेन ने अभी से संभाल ली कमान

झारखंड की राजनीति में जैसे-जैसे घाटशिला उपचुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल और चुनावी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है।

सितम्बर 6, 2025
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
The Ghatshila by-election will see a direct contest between two Soren candidates; Champai Soren has already taken charge of the campaign.

The Ghatshila by-election will see a direct contest between two Soren candidates; Champai Soren has already taken charge of the campaign.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi:  झारखंड की राजनीति में जैसे-जैसे घाटशिला उपचुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल और चुनावी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है। दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई यह सीट अब सिर्फ घाटशिला ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में सियासी चर्चाओं का केंद्र बन गई है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • घोषणाओं से नहीं चलेगा काम’, झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर BJP ने उठाए सवाल
  • फार्मेसी काउंसिल और कॉलेजों की व्यवस्था पर सरयू राय ने उठाए सवाल
  • SIR पर फुरकान अंसारी का हमला, बोले-मतदाता अधिकारों से खिलवाड़ के आरोपों की हो जांच

Toggle
  • उपचुनाव में सोरेन Vs सोरेन के बीच सीधी टक्कर
    • घाटशिला की करीब 75% जनता झामुमो के कोट वोटर
    • बाबूलाल की दावेदारी लगभग तय
    • झामुमो से सोमेश होंगे उम्मीदवार
    • बाबूलाल के सामने होगी दोहरी चुनौती
    • झारखंड की राजनीति में नया इतिहास लिख सकता है उपचुनाव
    • पारिवारिक विरासत बनाम राजनीतिक महत्वकांक्षा के बीच होने वाला है चुनाव

read more: शराबी पति से परेशान पत्नी ने की हत्या, घर में ही गाड़ दिया शव – गांव में सनसनी

उपचुनाव में सोरेन Vs सोरेन के बीच सीधी टक्कर

इस बार का उपचुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि मैदान में मुकाबला बेहद रोचक और रोमांचक होने वाला है। एक ओर हैं झामुमो से दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन, जिन्हें सहानुभूति का बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के पाले में हैं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन, जिनके पीछे खुद चंपाई पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस तरह यह चुनाव केवल दो प्रत्याशियों की लड़ाई नहीं, बल्कि इसे झामुमो बनाम भाजपा, परंपरा बनाम बदलाव और सहानुभूति बनाम रणनीति की लड़ाई कहा जा रहा है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

read more: निरसा थाने में अपराधियों का तांडव , पुलिस पर हमला, पिस्टल छीनने की कोशिश

घाटशिला की करीब 75% जनता झामुमो के कोट वोटर

घाटशिला विधानसभा सीट झारखंड की राजनीति में हमेशा से अहम रही है। अगर चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो यहां झामुमो का वर्चस्व ज्यादा रहा है। साल 2009, 2019 और 2024 में लगातार रामदास सोरेन ने यहां जीत दर्ज की। जबकि भाजपा केवल 2014 के मोदी लहर में ही यह सीट अपने नाम कर पाई थी। 2024 के विधानसभा चुनाव में भी रामदास सोरेन ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी और करीब 22,446 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया था। आंकड़ों के मुताबिक घाटशिला की करीब 75% जनता झामुमो के कोर वोटर माने जाते हैं, जो ज्यादातर ग्रामीण इलाकों से आते हैं। वहीं 25% वोटर भाजपा के साथ रहते हैं, जो मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। ऐसे में परंपरागत समीकरणों को बदलना किसी भी दल के लिए आसान नहीं होगा।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

read more: रांची के जू में बड़ा झटका! मादा जिराफ ‘मिष्टी’ की मौत ने खड़े किए कई सवाल

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इस उपचुनाव में अपनी साख दांव पर लगा चुके हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, बल्कि 2024 के चुनाव में भी उन्होंने अपनी ताकत लगाई थी। लेकिन उनके बेटे को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार चंपाई सोरेन अभी से ही लगातार घाटशिला का दौरा कर रहे है, सोशल मीडिया पर सक्रिय तौर पर जोहार घाटशिला लिखकर मतदाताओं को संबोधित कर रहे है। जो कि उनकी  रणनीति का हिस्सा है। वे न सिर्फ भाजपा संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि अपने बेटे बाबूलाल सोरेन को मजबूत प्रत्याशी के रूप में पेश करने में जुटे हुए हैं।

बाबूलाल की दावेदारी लगभग तय

भाजपा खेमे में लगभग तय माना जा रहा है कि बाबूलाल ही उम्मीदवार होंगे। लेकिन पूरी तरह से दावा करना की बाबूलाल ही भाजपा के उम्मीदवार होंगे यह गलत होगा। क्योंकि भाजपा के कई ऐसे उम्मिदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। लेकिन यह दावेदारी चंपाई फैक्टर के इर्द गिर्द घूमती दिख रही है। ऐसे में भाजपा चाहती है कि वह ऐसे दावेदार को चुने जो ना सिर्फ झामुमो के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाए बल्कि शहरी मतदाताओं के साथ मिलकर ग्रामीणों को भी आकर्षित करे।

read more: झारखंड से सक्रिय है लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार गैंग, एटीएस की पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

झामुमो से सोमेश होंगे उम्मीदवार

दूसरी तरफ झामुमो ने स्थिति स्पष्ट कर दी है और दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को मैदान में उतारने का फैसला किया है। यहां झामुमो का संगठन पहले से ही मजबूत है और ग्रामीण इलाकों में उनकी पकड़ गहरी है। इसके अलावा, इस बार सहानुभूति का फैक्टर भी सोमेश के साथ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मतदाता अक्सर दिवंगत नेता के परिवार को समर्थन देकर श्रद्धांजलि देने का काम करते हैं। जो की हमने डुमरी के उपचुनाव में देख लिया है। ऐसे में सोमेश के पक्ष में सहानुभूति की लहर उनके वोट शेयर को और मजबूत कर सकती है।

read more: BCCI ने बढ़ाए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पॉन्सरशिप के रेट, जानिए नए रेट

बाबूलाल के सामने होगी दोहरी चुनौती

अगर 2024 के मुकाबले देखा जाए तो उस समय बाबूलाल सोरेन का मुकाबला सिर्फ रामदास सोरेन से था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। सोमेश न केवल अपने पिता के वोट बैंक को संभाल रहे हैं, बल्कि सहानुभूति वोट भी उनके साथ जा सकता है। यह स्थिति बाबूलाल के लिए चुनौतीपूर्ण है। दूसरी ओर भाजपा इस कोशिश में है कि सहानुभूति की लहर के बावजूद संगठन और रणनीति के बल पर चुनाव को कांटे का बना दिया जाए। भाजपा शहरी वोटरों के साथ-साथ युवा मतदाताओं को आकर्षित करने की भी योजना बना रही है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

read more: Happy Birthday Rakesh Roshan: एक गैराज से शुरू हुआ था सफर, आज हैं 120 करोड़ के बंगले के मालिक है – राकेश रोशन

झारखंड की राजनीति में नया इतिहास लिख सकता है उपचुनाव

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि घाटशिला उपचुनाव झारखंड की राजनीति का नया इतिहास लिख सकता है। अगर भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करती है तो यह झामुमो के लिए बड़ा झटका होगा और भाजपा के लिए राज्य में मजबूती की नई राह खोल देगा। वहीं अगर झामुमो अपनी सीट बचाने में सफल रहता है तो यह संदेश जाएगा कि पार्टी का जनाधार अभी भी मजबूत है और सहानुभूति लहर ने उनकी पकड़ और मजबूत कर दी है।

read more: 7 सितंबर की रात खून सा लाल आसमान! बिहार-झारखंड में खग्रास चंद्रग्रहण – क्या करें, क्या न करें ज़रूर जानें

पारिवारिक विरासत बनाम राजनीतिक महत्वकांक्षा के बीच होने वाला है चुनाव

फिलहाल घाटशिला की गलियां उपचुनाव के इंतजार में हैं। मतदाता भी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि इस बार मुकाबला पारिवारिक विरासत बनाम राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बीच होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है  सोरेन परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने वाले सोमेश को या फिर भाजपा में नए तेवर और नई उम्मीद के साथ आए बाबूलाल को।

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

बुढ़मू में 48 घंटे से बारिश का कहर, कई कच्चे मकान पूरी तरह गिरे
रांची Ranchi

बुढ़मू में 48 घंटे से बारिश का कहर, कई कच्चे मकान पूरी तरह गिरे

सितम्बर 25, 2026
CEIR पोर्टल से मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड में 1114 लोगों को वापस मिले मोबाइल
रांची Ranchi

CEIR पोर्टल से मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड में 1114 लोगों को वापस मिले मोबाइल

सितम्बर 25, 2026
कतरास के झींझीपहाड़ी में तालाब में डूबी बच्ची, आपदा प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
धनबाद Dhanbad

कतरास के झींझीपहाड़ी में तालाब में डूबी बच्ची, आपदा प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

सितम्बर 25, 2026
Next Post
Big action by Dhanbad SSP! Surprise inspection at Bank More police station and TOP - strict instructions, action will be taken on negligence

धनबाद SSP का बड़ा एक्शन! बैंक मोड़ थाना व TOP पर औचक निरीक्षण – सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

JLKMP suspended Nisha Kumari Bhagat from the party for 6 years, uproar over Kurmi statement

JLKMP ने निशा कुमारी भगत को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित किया, कूर्मी बयान पर बवाल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 26 September 2026

26 सितंबर 2026 राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ, नौकरी और प्रॉपर्टी में बनेंगे काम

सितम्बर 26, 2026

बुढ़मू में 48 घंटे से बारिश का कहर, कई कच्चे मकान पूरी तरह गिरे

CEIR पोर्टल से मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड में 1114 लोगों को वापस मिले मोबाइल

कतरास के झींझीपहाड़ी में तालाब में डूबी बच्ची, आपदा प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

घोषणाओं से नहीं चलेगा काम’, झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर BJP ने उठाए सवाल

फार्मेसी काउंसिल और कॉलेजों की व्यवस्था पर सरयू राय ने उठाए सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra