Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे युवा आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार युवाओं के साथ न्याय करेगी. उन्होंने कहा कि आज युवा अपने हक और अधिकार के लिए धरने पर बैठे हैं और सरकार उनकी बात सुन रही है.
उन्होंने कहा कि आदिवासी महोत्सव के साथ साथ कुछ युवा आंदोलन कर रहे है. लेकिन सरकार साफ करना चाह रही है कि आपके के साथ न्याय होगा. सरकार सभी अपनों की बात सुन रही है. आज अपने हक़ और अधिकार के लिए युवा धरने पर बैठे है. वह सरकार के गतिविधि के वजह से ही युवा धरने पर बैठे है. क्योंकि हमने चोरी पकड़ ली है. सीएम ने कहा युवाओं को न्याय के साथ साथ चोरी करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी.
कुछ लोग इस आंदोलन के जरिए अपनी रोटी सेकने कि कोशिस में है
उन्होंने कहा कि आप भरोसा रखिये. हम इसी मिट्टी से बने है और इसी में दफन हो जायेंगे. राज्य के युवा भरोसा रखे. इसे राजनीति चश्मे से नही देखना चाहिए. कुछ ऐसे लोग है जो इस आंदोलन के जरिए अपनी रोटी सेकने कि कोशिस में है. उन्होंने युवाओं से अपील कि है कि आप को किसी राजनीती दल कि छत्र छाया कि जरुरत नही है. ना ही उनकी राजनीती और ना ही किसी और कि. आप अपने हक़ के लिए लड़ रहे है. आपके अधिकार जरुर मिलेगा. देश के कई राजनीति दल नजर बनाये हुए है जिससे छात्रों को दिग्भ्रमित करें. लेकिन युवा किसी के झांसे में ना आए.ये आपकी सरकार है, आवाज जरुर सुनी जाएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास युवा अपनी बात लेकर आए. उनकी बात को सरकार सुनेगी. ये आपकी सरकार है. अब सिर्फ युवाओं कि बात आंदोलन के जरिए नही, बल्कि आप घर में बैठ कर भी अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते है. ये सरकार आपकी है इसमें सभी कि आवाज़ सुनी जाएगी. Read More- Breaking News: JPSC और JSSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले की जांच अब ईडी करेगी! सरकार और छात्रों के बीच बनी सहमति उन्होंने कहा कि कई आंदोलन ऐसे हुए है. जहाँ छात्रों पर लाठी चली, पैलेट गण दाग़ दिए गए. इससे भी बात नही बनी तो देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कराया. लेकिन कुछ लोग भूल गए है कि ये देश बाबा भीम राव अम्बेडकर का है उनका संविधान हमें लड़ने कि ताकत देता है. Read More- Breaking News: TDPL के द्वारा कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच होगी! छात्र और सरकार के बीच बनी बात
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










