Koderma: कोडरमा जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब तिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के पास खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रामजी यादव के रूप में हुई है, जो गरहाई गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय ग्रामीणों ने दी घटना की सूचना
मिली जानकारी के अनुसार, पिपराडीह गांव के कुछ ग्रामीण सुबह टहलने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में बेसुध पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।
Read More- गुमला में 24 घंटे के भीतर दो इंस्पेक्टर सस्पेंड, अब ASI का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल
बालू गाड़ियों में मजदूरी का काम करता था मृतक
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से मृतक के कुछ सामान और जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। इसके बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
Read More- बड़ी खबर: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और पीए संजीव कुमार लाल को मिली बेल
हालांकि पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रामजी यादव बालू गाड़ियों में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
Read More- जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, शख्स ने पत्नी, बेटी और बेटे को उतारा मौत के घाट

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











