Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इंडियन पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल पर तीन युवकों के मौजूद होने और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की आशंका की सूचना मिली थी।
तलाशी के दौरान युवकों के पास से पिस्तौल और गोली बरामद
सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों युवकों को रोककर पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान दो युवकों के पास से पिस्तौल और गोली बरामद हुई।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश वर्मा उर्फ शिव वर्मा, संदीप कुमार उर्फ बाबू और रोहित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तीनों युवक हथियार लेकर इंडियन पेट्रोल पंप के पास किस उद्देश्य से पहुंचे थे। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या उनके किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना थी।
Read More- पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस-जाने क्या है पूरा मामला
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। हथियार बरामदगी और युवकों के वहां पहुंचने के मकसद को लेकर आगे की जांच में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









