Jharkhand: मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स के आमंत्रण पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने इंदौर प्रवास के दौरान एक अहम द्विपक्षीय व्यापार बैठक (Bilateral Business Meeting) में भाग लिया। इस मीटिंग का उद्देश्य झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच व्यापारिक अवसरों का निर्माण करना और औद्योगिक विकास को गति देना रहा।
बैठक में श्री गट्टानी ने दोनों राज्यों के चैंबर्स के बीच एक संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) गठित करने का प्रस्ताव रखा। इस समूह का उद्देश्य दोनों राज्यों के उद्योगपतियों को परस्पर निवेश, क्रॉस-इन्वेस्टमेंट, व्यापार प्रतिनिधिमंडल (Business Delegation) और औद्योगिक साझेदारी (Industrial Partnership) के अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही राज्य सरकारों की नीतियों और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुंचाना भी इस समूह की प्राथमिकता होगी।
Read More: बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने सुरक्षा के किये पुख्ता इंतेज़ाम
FJCCI अध्यक्ष श्री परेश गट्टानी ने कहा:
“इकोनॉमिक प्रॉसपैरिटी का रास्ता आपसी सहयोग में निहित है। झारखंड चैंबर और मालवा चैंबर मिलकर पूर्वी और मध्य भारत के लिए ‘कैटलिस्ट ऑफ ग्रोथ‘ बन सकते हैं।”
उन्होंने झारखंड में फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, माइनिंग, ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि झारखंड सरकार उद्योगों के उत्थान के लिए सकारात्मक और सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में योगेश मेहता, रमेश गुप्ता, अशोक बड़जात्या, ईश्वर बाहेती, अजीत सिंह नारंग, दीपक भंडारी सहित मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), और पोलोग्राउंड औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ अनेक उद्योगपति और व्यापारी उपस्थित रहे।
Read More: Big Breaking: 4 जून को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की अहम बैठक
इस कार्यक्रम की जानकारी चैंबर प्रवक्ता सुनील सरावगी ने दी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








