रविवार, सितम्बर 27, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

वियतनाम में दर्दनाक सड़क हादसा-रांची के योगा टीचर राजा की मौत, दोस्त गंभीर

दलात में तेज बारिश के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर कार से टकराई; जमशेदपुर निवासी दोस्त विनय यादव गंभीर रूप से घायल, स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी।

सितम्बर 27, 2026
in रांची Ranchi
A A
वियतनाम में दर्दनाक सड़क हादसा-रांची के योगा टीचर राजा की मौत, दोस्त गंभीर

वियतनाम में दर्दनाक सड़क हादसा-रांची के योगा टीचर राजा की मौत, दोस्त गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: वियतनाम के दलात शहर में एक भीषण सड़क हादसे में योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा उर्फ यश वर्मा की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उसके दोस्त जमशेदपुर के कदमा के रहने वाले विनय कुमार यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची के तिरिल CRPF कैंप में हवलदार ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, मौत
  • Ranchi स्टेशन से बच्चा गायब… 72 घंटे बाद खुला राज! धनबाद से साहिबगंज तक पुलिस का ऑपरेशन
  • Ranchi में पुलिस का बड़ा एक्शन, चप्पे-चप्पे पर एंटी क्राइम चेकिंग; भारी वाहनों पर भी सख्ती

Toggle
    • वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में काम करता था राजा
  • घटनास्थल पर ही राजा की मौत
  • शव रांची लाने की प्रक्रिया शुरू

वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में काम करता था राजा

राजा कुमार वर्मा सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, चूना भट्ठा स्थित नारायण प्रजापति पथ के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके घर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रिश्तेदार और पड़ोसी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, राजा पिछले कुछ समय से वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में काम कर रहे थे। वह एक निजी घर में योग की कक्षा लेने के बाद दोस्त विनय के साथ स्कूटी से कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच घाटी क्षेत्र में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

घटनास्थल पर ही राजा की मौत

टक्कर में राजा के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, राजा करीब एक साल पहले वियतनाम गए थे। करीब तीन महीने पहले उन्होंने दलात में अपना ठिकाना बनाया था और वहीं योग सिखाने का काम कर रहे थे। वियतनाम में रहने वाले उनके मामा राहुल कुमार ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

शव रांची लाने की प्रक्रिया शुरू

राजा का पार्थिव शरीर वियतनाम से रांची लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जरूरी कागजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। परिजनों के मुताबिक, प्रक्रिया समय पर पूरी होने पर सोमवार शाम तक विमान से शव रांची पहुंचने की उम्मीद है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

राजा की असमय मौत से सुखदेवनगर स्थित उनके आवास और आसपास का इलाका गमगीन है। परिवार के लोग शव के रांची पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

Havildar shoots himself with service rifle at Ranchi's Tiril CRPF camp; dies.
क्राइम Crime

रांची के तिरिल CRPF कैंप में हवलदार ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, मौत

सितम्बर 27, 2026
Child goes missing from Ranchi station... Mystery solved after 72 hours! Police operation spans from Dhanbad to Sahibganj.
रांची Ranchi

Ranchi स्टेशन से बच्चा गायब… 72 घंटे बाद खुला राज! धनबाद से साहिबगंज तक पुलिस का ऑपरेशन

सितम्बर 27, 2026
Major police crackdown in Ranchi; anti-crime checks at every nook and corner; strict measures against heavy vehicles too.
Breaking News

Ranchi में पुलिस का बड़ा एक्शन, चप्पे-चप्पे पर एंटी क्राइम चेकिंग; भारी वाहनों पर भी सख्ती

सितम्बर 27, 2026
Next Post
Asian Games 2026: गोल्ड से चूके-स्क्वॉश में भारत ने दो सिल्वर जीते, बॉक्सिंग में दो मेडल पक्के

Asian Games 2026: गोल्ड से चूके-स्क्वॉश में भारत ने दो सिल्वर जीते, बॉक्सिंग में दो मेडल पक्के

Pitru Paksha में गाय, कौआ और कुत्ते को भोजन कराने की परंपरा

Pitru Paksha में इन 4 जीवों को भोजन कराना क्यों माना जाता है जरूरी? जानें पंचबलि का रहस्य

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Major reshuffle in the police department of this district; several station in-charges transferred.

Jharkhand News: राज्य के इस जिले में Police महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला

सितम्बर 27, 2026

चुनाव आयोग के सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले-SIR विवाद में आदित्य साहू का पलटवार

Pitru Paksha में इन 4 जीवों को भोजन कराना क्यों माना जाता है जरूरी? जानें पंचबलि का रहस्य

Asian Games 2026: गोल्ड से चूके-स्क्वॉश में भारत ने दो सिल्वर जीते, बॉक्सिंग में दो मेडल पक्के

वियतनाम में दर्दनाक सड़क हादसा-रांची के योगा टीचर राजा की मौत, दोस्त गंभीर

Asian Games 2026: भारत को स्क्वॉश में दो सिल्वर, अनाहत और अभय सिंह गोल्ड से चूके

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra