शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

मैथन में हाई मास्ट पर तिरंगा नदारद, स्वतंत्रता दिवस पर डीवीसी की व्यवस्था पर उठे सवाल

आजाद नगर चौक के हाई मास्ट पर स्वतंत्रता दिवस के दिन नहीं लगा तिरंगा; डीवीसी ने खादी का झंडा तैयार होने में तीन महीने लगने की बात कही

अगस्त 21, 2026
in धनबाद Dhanbad
A A
मैथन में हाई मास्ट पर तिरंगा नदारद, स्वतंत्रता दिवस पर डीवीसी की व्यवस्था पर उठे सवाल

मैथन में हाई मास्ट पर तिरंगा नदारद, स्वतंत्रता दिवस पर डीवीसी की व्यवस्था पर उठे सवाल

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
Dhanbad: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा था, वहीं मैथन के आजाद नगर चौक स्थित डीवीसी के हाई मास्ट पर राष्ट्रीय ध्वज नदारद रहा। देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच हाई मास्ट पर तिरंगा नहीं देख स्थानीय लोगों और नेताओं में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसे डीवीसी की गंभीर लापरवाही और राष्ट्रीय भावना के प्रति उदासीनता करार देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तिरंगे के लिए देश के लाखों लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उसी राष्ट्रीय ध्वज को स्वतंत्रता दिवस के दिन हाई मास्ट पर जगह नहीं मिलना बेहद शर्मनाक है। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि पुराना झंडा फट गया था तो महीनों पहले इसकी जानकारी होने के बावजूद नया झंडा क्यों नहीं लगाया गया? क्या डीवीसी के पास राष्ट्रीय ध्वज बदलने की कोई व्यवस्था नहीं है? क्षेत्रवासियों ने कहा कि आजाद नगर चौक मैथन का प्रमुख स्थल है। स्वतंत्रता दिवस के दिन जब सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों से लेकर घरों तक तिरंगा लहरा रहा था, तब डीवीसी के हाई मास्ट का खाली रहना लोगों को खटकता रहा। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब करने की मांग की है।

तिरंगे के बहाने डीवीसी की कार्यप्रणाली पर भी निशाना

स्थानीय नेताओं ने तिरंगा नहीं लगाए जाने के मामले को लेकर डीवीसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। नेताओं ने आरोप लगाया कि मैथन की सड़कें जर्जर हैं, जगह-जगह गंदगी का अंबार है और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बदहाल है, लेकिन डीवीसी इन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा। कुछ नेताओं ने डीवीसी की कार्यप्रणाली में भ्रष्टाचार की भी जांच की मांग उठाई। डीवीसी बोला-खादी के झंडे में लगता है तीन माह का समय मामले में डीवीसी के PRO रवि कुमार सिन्हा से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हाई मास्ट के लिए ओरिजिनल खादी का राष्ट्रीय ध्वज तैयार कराया जाता है, जिसे बनाने में करीब तीन माह का समय लगता है। इसी वजह से इस बार हाई मास्ट पर तिरंगा नहीं लगाया जा सका। PRO ने यह भी कहा कि हाई मास्ट का झंडा केवल स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह देश की शान और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आठ से दस दिनों के भीतर हाई मास्ट पर तिरंगा लगा दिया जाएगा।

सवाल यह भी-जब पता था तो पहले से तैयारी क्यों नहीं?

डीवीसी के स्पष्टीकरण के बाद भी लोगों का सवाल कायम है कि यदि खादी का झंडा तैयार कराने में तीन महीने लगते हैं, तो स्वतंत्रता दिवस से पहले इसकी तैयारी क्यों नहीं की गई? क्या राष्ट्रीय ध्वज जैसे संवेदनशील विषय में भी अंतिम समय तक इंतजार करना जरूरी था? यही सवाल अब मैथन में चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि 17 दिसंबर 2025 को इसी हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन डीवीसी के चेयरमैन एस. सुरेश कुमार ने किया था। उद्घाटन के महज कुछ महीनों बाद स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर हाई मास्ट का खाली रहना अब डीवीसी की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
    आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
  • जामुड़िया में सड़क हादसे के घायलों की मदद पर मिलेगा ₹25 हजार इनाम, ‘राहवीर’ सम्मान से नवाजे जाएंगे मददगार
    जामुड़िया में सड़क हादसे के घायलों की मदद पर मिलेगा ₹25 हजार इनाम, ‘राहवीर’ सम्मान से नवाजे जाएंगे मददगार
  • रानीगंज में डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों और औजारों के साथ चार गिरफ्तार
    रानीगंज में डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों और औजारों के साथ चार गिरफ्तार
  • Dhanbad में सब्जी खरीदने के दौरान मोबाइल चोरी, संदेह पर युवक पकड़ा गया; पुलिस पूछताछ जारी
    Dhanbad में सब्जी खरीदने के दौरान मोबाइल चोरी, संदेह पर युवक पकड़ा गया; पुलिस पूछताछ जारी
च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Table of Contents

Toggle
  • तिरंगे के बहाने डीवीसी की कार्यप्रणाली पर भी निशाना
    • सवाल यह भी-जब पता था तो पहले से तैयारी क्यों नहीं?
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
📌 यह भी पढ़ें:
  • धनबाद पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, पीठाकियारी गांव में एक साथ 11 साइबर अपराधी धराए
  • बंटी खान की जमानत अर्जी खारिज, अदालत में सुरक्षा और इलाज की भी गुहार
  • Dhanbad CBI कोर्ट का फैसला, 10 हजार रिश्वत लेने वाले आरोपी को 5 महीने की जेल
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

धनबाद पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, पीठाकियारी गांव में एक साथ 11 साइबर अपराधी धराए
क्राइम Crime

धनबाद पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, पीठाकियारी गांव में एक साथ 11 साइबर अपराधी धराए

अक्टूबर 3, 2026
बंटी खान की जमानत अर्जी खारिज, अदालत में सुरक्षा और इलाज की भी गुहार
धनबाद Dhanbad

बंटी खान की जमानत अर्जी खारिज, अदालत में सुरक्षा और इलाज की भी गुहार

अक्टूबर 1, 2026
Dhanbad CBI Court verdict: Accused sentenced to 5 months in jail for accepting a ₹10,000 bribe.
धनबाद Dhanbad

Dhanbad CBI कोर्ट का फैसला, 10 हजार रिश्वत लेने वाले आरोपी को 5 महीने की जेल

सितम्बर 30, 2026
Next Post
धनबाद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CRPF की प्लाटून प्रथम

धनबाद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CRPF की प्लाटून प्रथम

गोल्फ ग्राउंड समारोह से लौट रहे छात्रों का टेम्पो हादसे का शिकार, कई बच्चे व महिलाएं घायल

गोल्फ ग्राउंड समारोह से लौट रहे छात्रों का टेम्पो हादसे का शिकार, कई बच्चे व महिलाएं घायल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने हजारीबाग से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने हजारीबाग से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अक्टूबर 3, 2026

वियतनाम में मृत रांची के राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, परिवार को मिलेगी ₹5 लाख की सहायता

परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का के परिवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबी

त्योहारी सीजन से पहले कमर्शियल LPG के दाम बढ़े, केंद्र सरकार पर बरसे राजीव नारायण प्रसाद

रांची में विकास कार्यों की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

आजसू की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर; 11 अक्टूबर को पीरटांड़ में ‘युवा संवाद’

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra