Sporta: भारतीय क्रिकेट टीम के महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने साउथ अफ्रीका में गदर मचा दिया है। साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के खिलाफ खेले गए दूसरे यूथ वनडे में वैभव ने ऐसा तूफानी खेल दिखाया, जिसने दर्शकों और क्रिकेट विशेषज्ञों को हैरान कर दिया। वैभव ने महज 19 गेंदो पर 10 छक्कों की मदद से तूफानी अर्धशतक जड़ दिया।
Read More- Breaking News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, एक संदिग्ध हिरासत में
Vaibhav Suryavanshi ने सिर्फ 24 गेंदों में 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली
बेनोनी की पिच पर उतरे वैभव ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर यह साफ कर दिया कि वह किसी दबाव में खेलने वाले बल्लेबाज़ नहीं हैं। वैभव ने सिर्फ 24 गेंदों में 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में उसने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।
Read More- Bangladesh IPL Ban: बांग्लादेश में आईपीएल बैन, वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से किया इनकार
वैभव ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 10 छक्के और एक चौका लगाया। शुरुआती 51 रन में से 48 रन तो सिर्फ छक्कों से आ गए। उन्होंने सभी अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। महज 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर उन्होंने भारतीय पारी को तेज रफ्तार दी।
उनकी इस शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत भारत ने 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 11 ओवर में 2 विकेट पर 103 रन बना लिए। वैभव के आउट होने के बाद वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने पारी को संभाला।
Read More- Jharkhand News: जिस युवती की हुई थी हत्या वह राजस्थान में जिंदा मिली-जाने क्या है पूरा मामला
Vaibhav Suryavanshi : साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 245 रन पर ढेर
इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम 49.3 ओवर में 245 रन पर सिमट गई। शुरुआती झटकों के बाद जानसन रोवल्स ने मोर्चा संभाला और 113 गेंदों पर 114 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी पारी ने अफ्रीकी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं डेनियल बोसमैन ने 31 रन का सहयोग दिया।
Read More- Jharkhand News: शराब के नशे में तालाब में डूबने से रेलवे कर्मचारी की मौत, पप्पू तालाब में मिला शव
भारतीय गेंदबाज़ों की बात करें तो किशन सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण 3 विकेट झटके। आरएस अम्ब्रिश को 2 सफलता मिली, जबकि कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने एक-एक विकेट लेकर दबाव बनाए रखा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








