Koderma:कोडरमा जिले में डोमचांच अंचलाधिकारी रविंद्र पांडे के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शनकिया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कालीमंडा से रैली निकालते हुए कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के रास्ते प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
मनमानी, भ्रष्टाचार और म्यूटेशन में अनियमितता का आरोप
धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर अंचलाधिकारी पर मनमानी, भ्रष्टाचार तथा म्यूटेशन सहित अन्य राजस्व कार्यों में कथित अनियमितता के आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि जमीन से जुड़े मामलों के निष्पादन में लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है और कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है।
Read More- पिता बना जल्लाद! इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि आम लोगों को बिना किसी परेशानी के समय पर सरकारी सेवाएं मिलनी चाहिए।
उपायुक्त को ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा
धरना को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सुभाष प्रसाद यादव ने भी समर्थन दिया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त, कोडरमा को सौंपा।
Read More- कोडरमा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, शव उठाने को नहीं मिले कर्मचारी
मौके पर पप्पू मेहता, विजय सिंह, संजय मेहता, मनोज रजक, रविंद्र सिंह, भीम सिंह, वीरेंद्र कराटे, प्रवेज खान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.