Koderma: कोडरमा जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका की पहचान पिपचो निवासी पिंकी देवी के रुप में हुई है। महिला की मौत से दो बच्चों के सर से मां का साया उठ गया। पूरी घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के पिपचो स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप घटी।
सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक पिंकी देवी सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान कोडरमा की ओर से तेज गति से आ रही बाइक (जेएच 11 एयू-8084) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।मृतका के पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं
आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। Read More- कोडरमा सदर अस्पताल में जोरदार हंगामा, परिजनों और डॉक्टर में तीखी नोंकझोंक वहीं दुर्घटना में शामिल बाइक चालक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के मोहगाई निवासी कासिम अंसारी, के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतका के पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक व्याप्त है। Read More- ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी कामयाबी, 2 करोड़ ईनामी नक्सली मिसिर उर्फ सागर उर्फ भास्कर समेत 4 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










