Aurangabad Bihar Murder Case: बिहार के औरंगाबाद जिले में मेघालय हनीमून मर्डर केस से मिलती-जुलती एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के महज 45 दिन बाद ही एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी।
मृतक की पहचान प्रियंशु (25) के रूप में हुई है, जो बारवान गांव, नबीनगर थाना क्षेत्र का निवासी था। आरोपी पत्नी गुंजा देवी और उसके चाचा-प्रेमी जीवन सिंह ने सुपारी किलर को पैसे देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।
औरंगाबाद के SP अम्बरीश राहुल ने बताया कि घटना 25 जून को हुई जब प्रियंशु नबीनगर रेलवे स्टेशन से बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान सुपारी किलरों ने उसे रास्ते में गोली मार दी।
कॉल डिटेल्स से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस ने गुंजा देवी के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाली तो पता चला कि वह लगातार जीवन सिंह के संपर्क में थी। जीवन सिंह की कॉल डिटेल में भी सुपारी किलरों से लगातार बातचीत का सबूत मिला।
पुलिस ने गुंजा और दो सुपारी किलरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता जीवन सिंह अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
2 हफ्तों में दूसरा ऐसा मामला
गौरतलब है कि औरंगाबाद में ही 2 हफ्ते पहले एक और मामला सामने आया था, जहां पूजा नामक नवविवाहिता ने अपने प्रेमी कमलेश यादव के साथ मिलकर पति बिक्कु को SUV से कुचलवा दिया था।
मेघालय हनीमून मर्डर जैसा मामला
यह घटना मेघालय हनीमून मर्डर की याद दिलाती है, जिसमें मई में नई नवेली दुल्हन सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा सूर्यवंशी की हत्या कर दी थी।
औरंगाबाद मर्डर केस: पुलिस की कार्रवाई
- मुख्य आरोपी जीवन सिंह की तलाश जारी
- एसआईटी गठित कर जांच तेज की गई
- पत्नी के विरोधाभासी बयान से पुलिस को हुआ शक

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









