Rashifal: 23 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। कई राशियों को करना पड़ सकता है परेशानी का सामना। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे-
मेष राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा. बुद्धि और कार्यकुशलता से उन्नति के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है. व्यापारी वर्ग को लाभदायक सौदे मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का प्रोत्साहन मिलेगा.
वृषभ राशि
दिन मिलाजुला रहेगा. भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें, वरना पछतावा होगा. जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन प्रेम बना रहेगा. प्रेमी के साथ यादगार पल बिताएंगे. विद्यार्थी मेहनत से सफलता पाएंगे.
मिथुन राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. बिजनेस में निवेश से पहले विशेषज्ञ की राय लें. अचानक धन लाभ संभव है. ऑफिस में लापरवाही न करें. प्रेम जीवन में तालमेल और यात्रा योग है.
Read More: छठ पर्व की तैयारी जोरों पर! उपायुक्त बोले – सुरक्षा और स्वच्छता में कोई कमी नहीं होगी
कर्क राशि
आज का दिन खास रहेगा. बिजनेस में धन लेनदेन में सावधानी जरूरी है. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं, लेकिन प्रयास करना होगा. खरीदारी का मन बनेगा. किसी मित्र से धोखा संभव है. संतान से गर्व महसूस होगा. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा.
सिंह राशि
दिन शुभ रहेगा. किसी कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ शुभ कार्य में भागीदारी रहेगी. मित्रों और परिजनों से सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर खुलेंगे.
कन्या राशि
परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा. नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है.
तुला राशि
आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. धन लेनदेन में सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान संभव है. वाहन चलाते समय ध्यान रखें.
वृश्चिक राशि
दिन सामान्य रहेगा. विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाएंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किलें आसान होंगी. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.
धनु राशि
आज दिन प्रसन्नता से बीतेगा. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. उन्नति देखकर कुछ लोग ईर्ष्या करेंगे. प्रेमी से सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा.
मकर राशि
दिन व्यस्त रहेगा. घरेलू कार्यों को निपटाने में समय लगेगा. धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं. नया व्यवसाय शुरू करने का उत्तम समय है. खानपान का ध्यान रखें, पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है.
कुंभ राशि
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद बढ़ सकते हैं. पिता कोई जिम्मेदारी देंगे, जिसे समय पर पूरा करें. ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग रहेगा.
मीन राशि
दिन लाभदायक रहेगा. संपत्ति विवाद में जीत संभव है. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यस्थल पर किसी पर अधिक भरोसा न करें. छोटे व्यापारियों को मनचाहा लाभ मिलेगा.












