Jharkhand: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। घाटशिला उपचुनाव के बाद नगर निकाय चुनाव की रणनीतियों पर काम शुरु किया जाएगा। नगर निकायों के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियों के बीच जो शुरुआती संकेत मिलने शुरु हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के सीनियर नेता इसको लेकर बैठक करेंगे और एक रणनीति के तहत आगे बढ़ेंगे।
Read More: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का वार, लोहरदगा से आए 26 हजार दस्तावेज समर्पित
घाटशिला उपचुनाव के बाद शुरु होगा बैठकों का दौर
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसके लिए सीनियर नेताओं ने अपना-अपना मन बनाना शुरू कर दिया है। झामुमो और कांग्रेस के एक साथ चुनाव लड़ने की इच्छा रखनेवाले नेताओं की मानें तो घाटशिला उपचुनाव के बाद दोनों दलों के नेता बैठकी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
राजद हो सकता है गठबंधन से बाहर
इसके साथ ही इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि राजद के आनेवाला वक्त गठबंधन के लिहाज से बेहद ही नाजुक होगा। इसकी भी संभावना है कि उन्हें नगर निकाय चुनाव के दौरान संभावित गठबंधन से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।








