Bihar : छठ महापर्व को लेकर बिहार में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छठ के अवसर पर बिहार के सरकारी कर्मचारी और पदाधिकारियों को पहले ही वेतन दिया जा रहा है।
दुर्गा पूजा में भी पहले मिला था वेतन
बिहार सरकार ने अक्टूबर महीने का वेतन 21 तारीख से ही देना शुरू कर दिया है। लगातार दूसरा महीना है, जब समय से पहले वेतन दिया जा रहा है। पिछले महीने भी दुर्गा पूजा और दशहरा के कारण समय से पहले वेतन दिया गया था।
Read More: नगर निकाय चुनाव में गठबंधन से अलग होगा राजद? घाटशिला उपचुनाव के बाद बनेगी रणनीति
21 अक्टूबर को पहले वेतन भुगतान शुरु
वित्त विभाग की ओर से 21 अक्टूबर को पहले वेतन भुगतान करने से संबंधित लेटर जारी किया गया है और लेटर राज्यपाल के प्रधान सचिव, बिहार विधानसभा के सचिव, बिहार विधान परिषद के सचिव, पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिन, सभी विभाग के अध्यक्ष , सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिला पदाधिकारी, सभी कोषागार पदाधिकारी और स्थानीय आयुक्त बिहार नई दिल्ली को भेजा गया है।
.
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।









