Jharkhand News: जमशेदपुर में टाटा–पटमदा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे घटी है। बौड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हेलमेट पहने होने के बावजूद युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।
Read More- Jharkhand News: धुर्वा से लापता बच्चों के मामले में पुलिस को मिला अहम सुराग!
Jharkhand News: अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। अंधेरा और सुनसान जगह होने के कारण किसी को भी घटना की भनक नहीं लगी। शनिवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे नाले के पास खून से लथपथ एक शव पड़ा देखा। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही हलूदबनी ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटनास्थल पर फैला खून से अंदाजा जताया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण होगा।
Jharkhand News: मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक मृतक की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05BB-2198 है, जो बालीगुमा निवासी संजय कुमार महतो के नाम पर दर्ज है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
Read More- Jharkhand Weather Update: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, मैक्लुस्कीगंज का पारा पहुंचा माइनस में
थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला हिट एंड रन का प्रतीत होता है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।
https://www.facebook.com/share/r/1CQABiAVfd/













