Jharkhand Weather Update: पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। इसी बीच अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाली है। मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।
जिसके बाद ठंडी हवाओं और शीतलहरी से जूझ रहे लोगों को फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं, क्योंकि बारिश और कोहरे दोनों की वापसी होने जा रही है।
Read More- Jharkhand News: चतरा में भीषण सड़क हादसा-तेज रफ्तार पिकअप के टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Jharkhand Weather Update: 22 जनवरी के बाद मिल सकती है ठंड से राहत
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और दुमका जैसे जिलों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा।
Read More- Jharkhand News: स्कूटी में घूम कर करते थे नशे का कारोबार, पुलिस ने तीन को दबोचा
वहीं, घने कोहरे ने पहले ही जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। सुबह के समय सड़कों पर कुंहासे के कारण आवाजाही में काफी मुसीबतों को सामना करना पड़ रहा है।
Read More- Jharkhand News: पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में इस दिन झारखंड बंद का ऐलान
मौसम विभाग ने 19 जनवरी तक मध्यम से घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इसके बाद भी 22 जनवरी तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








