National News: बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद नई दिल्ली तक का सफर तय करने वाले नितिन नबीन को आज Bharatiya Janta Party के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का कमान सौंपा गया। जिसको लेकर भाजपा के दिग्गज नेता भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहें।
कार्यभार लेने से पहले किया भगवान का दर्शन
वहीं, नितिन नवीन ने यह कार्यभार संभालने से पहले आज सुबह नई दिल्ली में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
बता दें, दिल्ली स्थित Bharatiya Janta Party मुख्यालय में सोमवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन न आने से नबीन को निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं, पीछे साल 14 दिसंबर को उनको कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।













