Technology: पावरफुल बाइक के शौकीन लोगों की मनपसंद कंपनी रॉयल इनफील्ड ने अपनी चर्चित बाइक Royal Enfield Guerrilla 450 का नया 2026 मॉडल 27 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी किया है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि इस बार बाइक में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो सीधे ग्राहकों की राय के आधार पर हैं।
Royal Enfield Guerrilla 450 में क्या कुछ नया मिलेगा इस बार?
दरअसल, पुराने मॉडल को लेकर कुछ राइडर्स का कहना था कि इसका पीछे का सस्पेंशन थोड़ा सख्त लगता है, खासकर खराब सड़कों पर। अब कंपनी इस कमी को दूर कर सकती है और सस्पेंशन को थोड़ा मुलायम बना सकती है, ताकि लंबी और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर सफर ज्यादा आरामदायक हो सके।
फ्रंट सस्पेंशन की बात करें तो महंगे वेरिएंट में अपसाइड डाउन (USD) फोर्क्स मिलने की उम्मीद है, जो बाइक को ज्यादा स्टेबल बनाएंगे। वहीं, बेस मॉडल में पहले की तरह साधारण टेलिस्कोपिक फोर्क्स ही मिल सकते हैं।
हाई-टेक फीचर्स की एंट्री
टेक्नोलॉजी के मामले में भी बाइक अब और आगे बढ़ सकती है। इसमें पहले से ‘राइड-बाय-वायर’ सिस्टम है, लेकिन अब इसमें क्रूज कंट्रोल जोड़ा जा सकता है। इसका मतलब है कि लंबी दूरी पर एक ही स्पीड में बाइक चलाना आसान होगा। इसके साथ ‘ट्रैक्शन कंट्रोल’ भी मिल सकता है, जो बारिश या फिसलन भरी सड़कों पर टायर की पकड़ बनाए रखने में मदद करेगा। इसके अलावा ‘क्विकशिफ्टर’ फीचर से बिना क्लच दबाए गियर बदलना आसान हो सकता है।
Read More- धोनी के शहर में फिर गूंजेगा इंडिया-इंडिया, JSCA स्टेडियम को मिला दो इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी
टायर में भी बदलाव की उम्मीद है। पहले जहां मोटे ड्यूल-परपज टायर मिलते थे, अब कंपनी सड़क पर बेहतर पकड़ देने वाले रेडियल टायर दे सकती है। इससे बाइक मोड़ते समय ज्यादा संतुलित महसूस होगी। साथ ही, हैंडल के किनारों पर नए डिजाइन के मिरर भी मिल सकते हैं, जो लुक को और स्टाइलिश बनाएंगे।
Royal Enfield Guerrilla 450 में मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच
लुक और डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नए कलर ऑप्शन, मैट फिनिश और डुअल-टोन शेड्स बाइक को और आकर्षक बना सकते हैं। साथ ही कुछ नए ग्राफिक्स भी जोड़े जा सकते हैं, जिससे इसका स्पोर्टी अंदाज और निखरेगा।
Read More- Garhwa News: गढ़वा में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, 19 गिरफ्तार
इंजन की बात करें तो इसमें कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसमें वही 452cc का ‘शेरपा’ इंजन मिलेगा, जो करीब 40 PS की ताकत और 40 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन स्मूद और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच पहले की तरह मिलेगा।
कीमत थोड़ी बढ़ सकती है, क्योंकि नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। फिलहाल इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹2.56 लाख (एक्स-शोरूम) है। बाजार में इसका मुकाबला Triumph Speed 400 और TVS Apache RTR 310 जैसी बाइक्स से होगा।
452cc का ‘शेरपा’ इंजन, ₹2.56 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत
इंजन की बात करें तो इसमें कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसमें वही 452cc का ‘शेरपा’ इंजन मिलेगा, जो करीब 40 PS की ताकत और 40 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन स्मूद और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच पहले की तरह मिलेगा।
Read More- Giridih News: एक साथ उठी अर्थी-पत्नी को बचाने कुएं में कूदा पति, दोनों की डूबकर मौत
हालांकि नई बाइक की कीमत थोड़ी बढ़ सकती है, क्योंकि नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। फिलहाल इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹2.56 लाख (एक्स-शोरूम) है। बाजार में इसका मुकाबला Triumph Speed 400 और TVS Apache RTR 310 जैसी बाइक्स से होगा।












