KP Sharma Oli Arrest: नेपाल में बालेन शाह ने शपथ ग्रहण करने के 24 घंटे बाद ही बड़ी कार्रवाई की है। नेपाल के पूर्व प्रधानमंक्षत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लोके को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी पिछले साल हुए चर्चित GEN-Z विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी जांच के आधार पर की गई है।
Read More- Breaking News: जंग में हूतियों की एंट्री, इजराइल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल दागी
KP Sharma Oli Arrest: ओली को भकतपुर स्थित आवास से हिरासत में लिया गया
पुलिस के मुताबिक, ओली को भकतपुर स्थित उनके आवास से सुबह हिरासत में लिया गया, जबकि लेखक को सूर्यविनायक से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी गृह मंत्रालय की शिकायत और जांच आयोग की सिफारिशों के बाद उठाया गया, जिसमें प्रदर्शन के दौरान गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया गया था।
KP Sharma Oli Arrest: जेन जी आंदोलन में समय लापरवाही बरतने का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में जेन जी आंदोलन में समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए थे। इन प्रदर्शनों में 77 लोगों की जान चली गई थी और भारी आर्थिक नुकसान भी हुआ था।
Read More- Dhanbad News: अपार्टमेंट की छत से गिरा युवक, हालत नाजुक; जांच में जुटी पुलिस
बतातें चलें कि गिरफ्तारी से ठीक पहले नए प्रधानमंत्री बालेन शाह की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें रिपोर्ट लागू करने का निर्णय लिया गया। फिलहाल दोनों नेताओं को मेडिकल जांच के बाद सुरक्षा के बीच हिरासत में रखा जाएगा, जबकि मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







