Palamu Murder: पलामू जिले के मेदिनीनगर में अपहरण के बाद एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद में युवक की हत्या की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Palamu Murder: शनिवार रात को ही युवक का हुआ था अपहरण
जानकारी के अनुसार शनिवार रात रेडमा के समदा आहर के पास से विनीत का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद रविवार को उसका शव सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से बरामद हुआ। परिजनों ने अपहरण का आरोप पड़ोस में रहने वाले प्रदीप तिवारी और रौशन तिवारी पर लगाया है, जो घटना के बाद से फरार हैं।
Read More-Big Breaking : टूट गए कई रिकॉर्ड, पंजाब ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया-ये बने हीरो
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पलामू एसपी कपिल चौधरी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। अपराधियों का सुराग लगाने के लिए स्निफर डॉग की भी मदद ली जा रही है।
Read More- Bokaro News: बोकारो में खौफनाक वारदात-बोरे में तैरता हुआ महिला का शव मिलने से हड़कंप
Palamu Murder: स्थानीय लोगों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम किया
इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने रेडमा इलाके में सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। डीएसपी राजीव रंजन ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है।
वहीं एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि जमीन विवाद से जुड़े एंगल पर भी जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।













