Hazaribagh News: हजारीबाग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पौता जंगल स्थित दनदाहा नदी से दो युवतियों और एक युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ये तीनों बीते 23 अप्रैल से लापता थे। मृतकों की पहचान वसीमा नाज, सानिया परवीन और मो. आदिल के रूप में हुई है।
Read More- Giridih News: आधी रात में घर से बाहर बुलाया और उतार दिया मौत के घाट! युवक की हत्या से सनसनी
Hazaribagh News: शादी की तैयारियों के बीच पसरा सन्नाटा
बताया जा रहा है कि तीनों मृतक आपस में ममेरे-मौसेरे भाई-बहन थे। वसीमा नाज की शादी 19 मई को होने वाली थी, जिसकी तैयारियों के लिए सभी पौता गांव में जुटे थे। घटना के दिन तीनों दोपहर का खाना खाकर बगीचे से आम खाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पूरी रात जंगल खाक छानी, पर उनका कहीं पता नहीं चला।
Read More- Ranchi News: रांची के धुर्वा डैम में युवक के डूबने की सूचना, जुटी लोगो की भीड़
Hazaribagh News: पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं पुलिस की तरफ से दावा किया था कि तीनों बरकाकाना से ट्रेन पकड़कर अजमेर अपनी बड़ी बहन के पास चले गए हैं। अब जब शव नदी से बरामद हुए हैं, तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Read More- Ranchi Breaking : गीतांजलि मैरेज हॉल के पास युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: निकाह विवाद और हत्या का आरोप
मृतक आदिल के परिजनों ने सुल्ताना निवासी तलाकशुदा महिला इशरत बानो पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आदिल और इशरत के बीच निकाह समाप्त करने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
Read More- Bokaro News: बोकारो में खौफनाक वारदात, कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या
आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को झंडा चौक पर रखकर सड़क जाम कर दी और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









