Big Breaking: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। 27 मई को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन ) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है। झारखंड कैबिनेट की बैठक के दौरान कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।










