Jamtara: जामताड़ा शहर में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। दुमका रोड स्थित रामजसराय गोपीराम इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटी डंपर की चपेट में आ गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अचानक संतुलन बिगड़ने से डंपर के नीचे आई स्कूटी
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे साइडिंग से कोयला खाली कर एक डंपर पेट्रोल भरवाने के लिए पंप में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन युवक भी पेट्रोल पंप की ओर मुड़े। अचानक संतुलन बिगड़ने से स्कूटी डंपर के नीचे आ गई, जिससे यह भयावह हादसा हुआ। मृत युवक की पहचान तीलाबाद निवासी रोनित राय के रूप में हुई है।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जुट गए। घायल दोनों युवकों को तुरंत जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया।
Read More- Breaking News: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे अगले सीएम
सीओ और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुटे
हादसे से आक्रोशित लोगों ने दुमका रोड को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन कर रहे लोग दोषी डंपर चालक पर कड़ी कार्रवाई और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही सीओ अनंत कुमार और एसडीपीओ वसीम रजा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
Read More- Big Breaking : झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, 40 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
इस दौरान टाइगर मोबाइल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








