Dhanbad: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकनाली पंचायत के एक गांव में बुधवार, 3 जून को एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए अमानवीय और जघन्य कृत्य ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद बच्ची की मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
दूर के रिश्ते में लगने वाला मामा आरोपी
सूत्रों के अनुसार, बच्ची के दूर के रिश्ते में लगने वाले मामा मनोज मरांडी पर इस गंभीर अपराध का आरोप है। बताया जाता है कि घटना से पूर्व आरोपी को बच्ची के घर के आसपास संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए देखा गया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया। टीम में निरसा थाना पुलिस के साथ-साथ कुमारधुबी एवं गल्फरबाड़ी पुलिस बल को भी शामिल किया गया। संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने कुछ ही घंटों में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Read More- नगड़ी में भारी पुलिस फोर्स और जेसीबी के साथ RIMS-2 का काम शुरु, ग्रामीणों हो रहे गोलबंद
आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद परिजन बच्ची को गंभीर अवस्था में चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Read More- प्रेमी बना रिश्ते में रोड़ा, प्रेमिका ने मंगेतर संग मिलकर उतारा मौत के घाट-जाने क्या है पूरा मामला
एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है तथा मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पुलिस प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।
Read More- NEET Suicide Case: सॉरी मम्मी-पापा मैं डॉक्टर नहीं बन पाई-नीट छात्रा की मौत के बाद सुसाइड नोट वायरल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









