Koderma: कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के वाहन चालक राजकुमार यादव हत्याकांड का कोडरमा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए कुदाल को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जमीन विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि राजकुमार यादव की हत्या करीब आठ वर्षों से चल रहे जमीन विवाद के कारण हुई थी। 3 जून की रात उन पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
एसपी ने किया बड़ा खुलासा
कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम बनाई गई थी। जांच के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
थाना प्रभारी की भूमिका पर भी जांच
घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे। विधायक डॉ. नीरा यादव ने आरोप लगाया था कि विवाद की सूचना पहले ही थाना प्रभारी को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर एसपी ने कहा कि डीएसपी स्तर पर जांच कराई जा रही है। यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या के बाद उबाल-ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंका
क्यों चर्चा में है यह मामला?
बताते चलें कि 3 जून की रात जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में हुए जमीन विवाद में विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं घटना में चालक के परिजन भी गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
मिली जानकारी के जिस वक्त घटना हुई थी उस वक्त चालक राजकुमार यादव विधायक डॉ. नीरा यादव के साथ एक कार्यक्रम में थे। इसी दौरान उन्हें गांव में जमीन विवाद की घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे आनन-फानन में अपने गांव चितरपुर वापस लौट गए थे।
Read More- कोडरमा में वन विभाग की रेड से मचा हड़कंप, अवैध ढिबरा लदा टेंपो जब्त
धारदार हथियार से उतार दिया मौत के घाट
गांव में उनका अपने गोतिया के साथ काफी देर तक विवाद चला था। इसी दौरान घर के पास ही देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रुप ले लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद बीच बचाव करने आए राजकुमार के परिजनों पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया था। घटना में उनके पिता दशरथ यादव मां सुधा देवी और बेटी सोनिका कुमारी गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
Read More- धुर्वा के दो जुड़वा बच्चे करण और अर्जुन रहस्यमयी तरीके से चार दिन लापता, तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
घटना में राजकुमार गंभीर रुप से घायल हो गए थे जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया था। घटना में पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठे थे।
Read More- NEET Suicide Case: सॉरी मम्मी-पापा मैं डॉक्टर नहीं बन पाई-नीट छात्रा की मौत के बाद सुसाइड नोट वायरल
वहीं घटना के बाद गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपियों के घर को आग के हवाले कर दिया था। वहीं घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे।


I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









