Garhwa: गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के बीमार पड़ने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। शुक्रवार को 100 से अधिक छात्राओं तबियत खराब हो गया था। इसी बीच शनिवार को भी आठ छात्राएं उल्टी, चक्कर और बेहोशी की शिकायत के साथ बीमार हो गईं। सभी छात्राओं को तुरंत भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
स्कूल परिसर में परिजनों ने मचाया जमकर हंगामा
लगातार सामने आ रहे मामलों से अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। शनिवार को बड़ी संख्या में छात्राओं की माताएं विद्यालय पहुंचीं और स्कूल की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश कर गईं। इस दौरान स्कूल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्राओं की तबीयत दूषित भोजन और पानी की टंकी का गर्म पानी पीने के बाद खराब हुई। हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
Read More- कोडरमा में भाई बना जल्लाद! जमीन विवाद में छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
वार्डन, लेखापाल सहित कई कर्मी कार्यमुक्त
घटना की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा के उपायुक्त पीएन मिश्रा ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए जांच पूरी होने तक वार्डन, लेखापाल, गार्ड, रसोइया सहित कई कर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया है। डीसी और सिविल सर्जन स्वयं अस्पताल पहुंचे और छात्राओं का हालचाल लेकर डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीसी ने बताया कि सभी छात्राएं फिलहाल खतरे से बाहर हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Read More- गिरिडीह में फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आशंका

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









