Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आदित्य साहू ने पलामू में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और स्वर्णिम बताते हुए कहा कि इस दौरान बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” केवल नारा नहीं, बल्कि सरकार की कार्यशैली का हिस्सा बना है।
‘सबका साथ, सबका विकास’ धरातल पर
आदित्य साहू ने कहा कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल गांव, गरीब, किसान, मजदूर, शोषित और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित किया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के अंत्योदय के सपने को आज पीएम मोदी साकार कर रहे हैं। 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने का जो संकल्प लिया गया है, वह अब देश के 140 करोड़ नागरिकों का साझा संकल्प बन चुका है। साहू ने जोर देकर कहा कि आज वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहरा रहा है और पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
आतंकवाद और नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार
देश की सुरक्षा स्थिति में आए बदलावों को रेखांकित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 से पहले पूरे देश में अराजकता का माहौल था, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर थे और देश के विभिन्न शहरों में सीरियल बम ब्लास्ट आम बात थी। कश्मीर में आतंकवादियों के हौसले बुलंद थे। लेकिन मोदी सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण आज आतंकवाद और नक्सलवाद को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया गया है। देश की जनता ने इसी मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास रचने का मौका दिया है।
Read More- कोडरमा में भाई बना जल्लाद! जमीन विवाद में छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
झारखंड में योजनाओं पर डाका-नल-जल में नीचे से दूसरे पायदान पर राज्य
साहू ने केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को दिए गए तोहफों की चर्चा करते हुए कहा कि आज हरिहरगंज और पलामू की चमचमाती सड़कें मोदी सरकार के विजन का नतीजा हैं। लेकिन, उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र द्वारा भेजी जा रही विकास राशि का यहाँ दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, “हर घर नल-जल योजना में झारखंड में भारी लूट-खसोट मची है, जिसके कारण यह राज्य पूरे देश में नीचे से दूसरे पायदान पर पहुँच गया है। केंद्र विकास के लिए पैसा भेजता है और यहाँ की सरकार उस पर डाका डालती है।”
6 साल में 1 भी काम गिनाने लायक नहीं, राज्य में प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था ध्वस्त
झारखंड की मौजूदा सरकार के 6 वर्षों के कार्यकाल पर तीखा प्रहार करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि इस सरकार के पास जनता को दिखाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। राज्य में नौकरशाही इस कदर हावी है कि अधिकारी मंत्रियों तक की बात नहीं सुन रहे हैं। अवैध खनन रोकने के लिए सूबे के वरिष्ठ मंत्री को खुद सड़क पर उतरना पड़ रहा है, जो यह दर्शाता है कि सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









