Breaking News: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सोमवार को कोर्ट ने सभी 8 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।
Breaking News: जेल में बंद 8 आरोपियों के बैंक खातों की पड़ताल शुरू
बताते चलें कि मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद चंपत राय दिल्ली रवाना हो गए। जांच के तहत पुलिस ने जेल में बंद 8 आरोपियों के बैंक खातों की पड़ताल शुरू कर दी है। इसके लिए अयोध्या धाम स्थित एसबीआई शाखा से बैंक स्टेटमेंट लिए गए हैं।
Breaking News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आरोपी
जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मंदिर में नियुक्ति के बाद आरोपियों के खातों में कितनी राशि जमा हुई। साथ ही बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया गया है।
Read More- रांची के कडरु से तीन बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता, प्रशासन पर बड़ा सवाल
सोमवार को सभी आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।
Read More- इलाज या अंधविश्वास! विषैले सांप ने मासूम को काटा-परिजनों ने घंटो गोबर के लेप में रखा
Breaking News: याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार
इस बीच, मामले को लेकर दायर सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया और कहा कि इस पर छुट्टियों के बाद विचार किया जाएगा। वहीं अयोध्या के कुछ वकीलों ने बैठक कर आरोपियों की पैरवी नहीं करने का निर्णय लेने की बात कही है। पूरे मामले में जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर होगी।
Read More- कोडरमा में देर रात बड़ा हादसा, आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









