मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

Dhanbad में फर्जी RC के सहारे सेकेंड हैंड स्कूटी बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Dhanbad के कतरास में पुलिस ने फर्जी RC बनाकर सेकेंड हैंड स्कूटी बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी जब्त की है और मामले की जांच तेज कर दी है।

जून 30, 2026
in धनबाद Dhanbad
A A
Gang selling second-hand scooters using fake RCs busted in Dhanbad.

Gang selling second-hand scooters using fake RCs busted in Dhanbad.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Dhanbad: के कतरास में पुलिस ने फर्जी RC बनाकर सेकेंड हैंड स्कूटी बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी जब्त की है और मामले की जांच तेज कर दी है। जिले के कतरास थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) बनाकर सेकेंड हैंड स्कूटी की खरीद-बिक्री करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जालसाजी में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Table of Contents

Toggle
  • वाहन चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा
  • पूछताछ में सामने आया पूरा नेटवर्क
  • दोनों आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
  • अब जांच के दायरे में पूरे गिरोह की गतिविधियां

वाहन चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और संदिग्ध वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गुहिबांध बस स्टैंड के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान स्कूटी संख्या JH10DC6884 को जांच के लिए रोका गया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • कतरास पुलिस ने चोरी के केबल वायर व औजार के साथ युवक को दबोचा, बिना नंबर की बाइक जब्त
  • स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीडीसी सख्त, काम शुरू नहीं करने वाले संवेदकों का एग्रीमेंट होगा रद्द
  • धनबाद के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का कंकाल, 31 अक्टूबर से था लापता
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

पुलिस ने जब स्कूटी के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की, तो रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में गड़बड़ी होने का संदेह हुआ। तकनीकी जांच में सामने आया कि RC कार्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक एडिटिंग कर उसमें वाहन के वास्तविक मालिक का नाम बदल दिया गया था। इस तरह एक फर्जी RC तैयार कर वाहन को वैध बताकर बेचने की साजिश रची गई थी।

पूछताछ में सामने आया पूरा नेटवर्क

वाहन चालक से पूछताछ के बाद पुलिस की जांच छाताबांध पुल के पास स्थित ‘बाइक पॉइंट‘ नामक सेकेंड हैंड दोपहिया वाहन दुकान तक पहुंची। जांच में खुलासा हुआ कि दुकान का संचालन शेख शाहंशाह (राजवाड़ी रोड निवासी) और मो. आगाज अंसारी (छाताबांध निवासी) संयुक्त रूप से करते हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने खरीदार को असली दस्तावेज बताकर एडिट की गई फर्जी RC कॉपी सौंप दी थी, जिससे उसे किसी प्रकार का संदेह न हो और वाहन की बिक्री आसानी से हो सके।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

कतरास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी का शिकार बनी स्कूटी को जब्त कर लिया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कतरास थाना में जालसाजी, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अब जांच के दायरे में पूरे गिरोह की गतिविधियां

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और अब तक कितने सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-बिक्री फर्जी RC के जरिए की गई है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

कतरास पुलिस ने चोरी के केबल वायर व औजार के साथ युवक को दबोचा, बिना नंबर की बाइक जब्त
धनबाद Dhanbad

कतरास पुलिस ने चोरी के केबल वायर व औजार के साथ युवक को दबोचा, बिना नंबर की बाइक जब्त

नवम्बर 22, 2026
स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीडीसी सख्त, काम शुरू नहीं करने वाले संवेदकों का एग्रीमेंट होगा रद्द
धनबाद Dhanbad

स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीडीसी सख्त, काम शुरू नहीं करने वाले संवेदकों का एग्रीमेंट होगा रद्द

नवम्बर 20, 2026
धनबाद के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का कंकाल, 31 अक्टूबर से था लापता
धनबाद Dhanbad

धनबाद के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का कंकाल, 31 अक्टूबर से था लापता

नवम्बर 18, 2026
Next Post
Dhanbad News: Attempted theft at under-construction bridge project foiled; miscreants pelted stones following resistance; police have stepped up security.

Dhanbad News: निर्माणाधीन पुल परियोजना में चोरी की कोशिश नाकाम, विरोध पर बदमाशों ने किया पथराव; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Major success for Chatra Police: Two wanted TSPC members arrested.

Chatra Police की बड़ी सफलता, TSPC के दो वांछित सदस्य गिरफ्तार

AJSU dissolves all its block and municipal committees in Bokaro; organizational elections to be held on December 20.

आजसू ने बोकारो की सभी प्रखंड और नगर कमेटियां कीं भंग, 20 दिसंबर को होगा सांगठनिक चुनाव

नवम्बर 24, 2026

SIR और MMDR संशोधन एक्ट के खिलाफ सदन में आवाज उठाएगी कांग्रेस, विशेष सत्र को लेकर विधायक दल की बैठक

SIR और MMDR संशोधन कानून पर JMM का केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना, विनोद पांडेय ने उठाए सवाल

मुनीडीह वाशरी में लगी आग, कर्मियों ने बुझाया; बड़ा हादसा टला

गुमला में कृषि-बागवानी के सफल मॉडल का निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर कृषि सचिव ने दिया जोर

रांची के तुपुदाना में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts