Chatra : जिले में नक्सल और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (TSPC) के दो वांछित सदस्यों मसी तिग्गा और किरण नगडवार को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से पिपरवार थाना कांड संख्या 23/25 में फरार चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (टंडवा) के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम लगातार फरार अपराधियों और नक्सल गतिविधियों में शामिल आरोपियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रंगदारी, आगजनी और आर्म्स एक्ट के मामलों में दर्ज हैं कई केस
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी रंगदारी वसूली, आगजनी, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कई मामलों में पहले से वांछित रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
- मसी तिग्गा (29 वर्ष)
पिता – स्व. अब्राहम तिग्गा
निवासी – खंधार, थाना टंडवा, जिला चतरा - किरण नगडवार (45 वर्ष)
पिता – स्व. संतोष नगडवार
वर्तमान पता – चिरलौंगा, थाना टंडवा, जिला चतरा
स्थायी पता – जोभीया, बड़कागांव, जिला हजारीबाग
दोनों का रहा है लंबा आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, मसी तिग्गा के खिलाफ पिपरवार, टंडवा और खलारी थानों में आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट, यूएपीए, रंगदारी, हत्या के प्रयास, आगजनी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वहीं किरण नगडवार के खिलाफ भी पिपरवार और टंडवा थानों में आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विशेष टीम ने की कार्रवाई
इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार तथा पिपरवार थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जिले में नक्सल गतिविधियों और संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











