Ranchi: झारखंड में लंबे इंतजार के बाद राज्य सूचना आयोग एक बार फिर पूरी क्षमता के साथ काम करने के लिए तैयार हो गया है। मंगलवार को लोक भवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले नए सूचना आयुक्तों में वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा, झामुमो के पूर्व प्रवक्ता तनुज खत्री, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अमूल नीरज खलखो शामिल हैं। राज्य सरकार ने 10 जून को राज्यपाल की सशर्त स्वीकृति मिलने के बाद इन चारों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। अब इनके शपथ ग्रहण के साथ ही करीब पांच वर्षों बाद झारखंड राज्य सूचना आयोग पूरी तरह कार्यशील (फंक्शनल) हो गया है। सूचना आयोग के पूर्ण रूप से सक्रिय होने से सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से आयोग में आयुक्तों की कमी के कारण कई मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही थी। अब आयोग के पूर्ण गठन के बाद पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन की संभावना बढ़ गई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












