Giridih: गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में हुए नवविवाहिता की हत्या का मामला पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंध के शक में आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
हरकटवा नाला से बरामद हुआ था सड़ा गला शव
बताते चलें कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र में हरकटवा नाला से बरामद सड़े-गले शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया और आरोपी पति मुनालाल किस्कू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 9 मार्च 2026 को प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से पत्नी के चरित्र पर उसे संदेह था।
12 घंटे के भीतर पुलिस ने कर दिया मामले का खुलासा
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन पत्नी के मोबाइल पर एक युवक का फोन आ जिसके बाद आरोपी गुस्से में आ गया। इसी बीच दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपनी ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।
Read More- कोडरमा में रेलवे ट्रैक पर IDFC बैंककर्मी का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को हरकटवा नाला में फेंक दिया ताकि मामले की भनक किसी को ना लगे। आरोपी सामान्य तरीके से घर लौट आया।
Read More- Breaking News: दूसरे समन के बाद पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव बेटे रोहित संग ईडी कार्यालय पहुंचे
पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 12 घंटे के भीतर ही पूरे घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना से जुड़े अहम साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









