मंगलवार, जुलाई 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Ranchi में SFI-DYFI का विरोध प्रदर्शन, जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

Ranchi के फिरायालाल चौक पर SFI और DYFI ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और छात्र आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर इस्तीफे की मांग दोहराई।

जुलाई 20, 2026
in Jharkhand
A A
SFI-DYFI protest in Ranchi; Education Minister Dharmendra Pradhan's effigy burnt in support of the Jantar Mantar agitation.

SFI-DYFI protest in Ranchi; Education Minister Dharmendra Pradhan's effigy burnt in support of the Jantar Mantar agitation.

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राजधानी Ranchi के फिरायालाल चौक पर सोमवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

Table of Contents

Toggle
  • “देश का छात्र-युवा अब जाग चुका है”
  • परीक्षा प्रणाली और NTA पर उठाए सवाल
  • कई संगठनों का समर्थन मिलने का दावा
  • प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद

संगठनों का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि सरकार उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने वांगचुक की गिरफ्तारी और छात्र-युवाओं पर कथित पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की।

“देश का छात्र-युवा अब जाग चुका है”

प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं की भागीदारी यह संकेत देती है कि देश का युवा अब अपने अधिकारों के लिए खुलकर आवाज उठा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।

नेताओं ने कहा कि NEET 2026 पेपर लीक समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उनका कहना था कि जब तक इस मुद्दे पर जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

परीक्षा प्रणाली और NTA पर उठाए सवाल

SFI और DYFI ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक और परीक्षा संबंधी विवादों ने लाखों छात्रों और नौकरी के अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और युवाओं के बीच असंतोष लगातार बढ़ रहा है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की भी आलोचना करते हुए कहा गया कि यह शिक्षा के निजीकरण, केंद्रीकरण और व्यावसायीकरण को बढ़ावा देती है।

कई संगठनों का समर्थन मिलने का दावा

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि दिल्ली में चल रहे आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अलावा कई वामपंथी छात्र और युवा संगठनों का समर्थन प्राप्त है। उनका कहना है कि यह आंदोलन परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है।

प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में DYFI के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पासवान, राज्य संयोजक मोहन मंडल, कपिल महतो तथा SFI के राज्य संयोजक दानिश, सोनाली कुमारी, श्रीचरण कुनाई, अमन, बुधराम, अमित मुंडा, पूर्व छात्र नेता रंजीत मोदक, फैजान, सांची, खुशबू, सुमायरा, औरंगजेब, अंजु, सीता मरांडी, भवानी किस्कु, प्रेम रवानी, इरफान अंसारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए।

 

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Shot dead in front of the SP's residence in Chatra.
Breaking News

Breaking News: चतरा में SP आवास के सामने गोली मारकर हत्या

जुलाई 21, 2026
BJP launches a scathing attack on the bureaucracy in Jharkhand, stating that officials are ignoring elected representatives and the government has failed completely.
Jharkhand

झारखंड में ब्यूरोक्रेसी पर BJP का बड़ा हमला, बोली- जनप्रतिनिधियों की नहीं सुन रहे अधिकारी, सरकार पूरी तरह विफल

जुलाई 21, 2026
Jharkhand Police Transfer: Major reshuffle in Jharkhand Police; 41 inspectors transferred – check the full list.
Jharkhand

Jharkhand Police Transfer: झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 41 इंस्पेक्टरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

जुलाई 21, 2026
Next Post
The Congress has demanded a 15-day extension for the revision of the voter list; the appointment process for boards and corporations has also commenced.

Congress ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 15 दिन का समय बढ़ाने की मांग की, बोर्ड-निगमों में नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू

Allegations of irregularities in the JPSC Preliminary Exam; BJP Yuva Morcha to lay siege to the JPSC office on July 22.

JPSC PT परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप, 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Shot dead in front of the SP's residence in Chatra.

Breaking News: चतरा में SP आवास के सामने गोली मारकर हत्या

जुलाई 21, 2026

Monsoon Tips: बारिश में इन सब्जियों को खाने से पहले हो जाएं सावधान! छोटी सी लापरवाही बन सकती है बीमारी की वजह

झारखंड में ब्यूरोक्रेसी पर BJP का बड़ा हमला, बोली- जनप्रतिनिधियों की नहीं सुन रहे अधिकारी, सरकार पूरी तरह विफल

NEET Paper Leak पर PM मोदी का पहला बड़ा बयान, उधर संसद में जबरदस्त हंगामा, सदन 2 बजे तक स्थगित

NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, संसद मार्च का ऐलान; PM मोदी का सख्त संदेश

Jharkhand Police Transfer: झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 41 इंस्पेक्टरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra