दवाइयों से लेकर आधुनिक मेडिकल उपकरणों तक होगा खर्च
स्वीकृत 125 करोड़ रुपये का उपयोग अस्पताल में मरीजों के इलाज से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। इस राशि से—- दवाइयों की खरीद,
- आधुनिक मेडिकल मशीनों एवं उपकरणों की उपलब्धता,
- अस्पताल भवनों का रखरखाव,
- सफाई व्यवस्था,
- अन्य आवश्यक परिचालन कार्य,
- आउटसोर्स कर्मचारियों के भुगतान
हर महीने जरूरत के अनुसार जारी होगी वेतन राशि
सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के वेतन के लिए स्वीकृत राशि एकमुश्त जारी नहीं की जाएगी। संबंधित राशि हर महीने वास्तविक आवश्यकता के अनुसार निकाली जाएगी। इससे वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और बजट के पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।निदेशक की निगरानी में होगा पूरा खर्च
सरकार ने निर्देश दिया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग रिम्स निदेशक की निगरानी में किया जाएगा। सभी खर्च निर्धारित वित्तीय नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जाएंगे, ताकि बजट का सही और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित हो सके।मरम्मत का जिम्मा सिर्फ सरकारी एजेंसी को
अस्पताल परिसर की इमारतों, छात्रावासों और आवासीय क्वार्टरों की मरम्मत से जुड़े सभी कार्य केवल सरकारी एजेंसी के माध्यम से ही कराए जाएंगे। निजी एजेंसियों से ऐसे कार्य नहीं कराए जाएंगे।मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
सरकार का मानना है कि इस वित्तीय स्वीकृति से RIMS की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सकेगा। समय पर दवाइयों की उपलब्धता, आधुनिक उपकरणों की खरीद, अस्पताल के रखरखाव और कर्मचारियों को नियमित वेतन मिलने से मरीजों को पहले से बेहतर और सुगम चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









