Pakur: भाजपा जिला इकाई पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला महामंत्री रूपेश भगत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने छात्रों को भड़काने का प्रयास किया है तथा प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियां की हैं।
उनका आरोप था कि कांग्रेस छात्र संगठनों के माध्यम से युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस या महागठबंधन की सरकार है, वहां आए दिन प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन उन मामलों पर कांग्रेस चुप्पी साध लेती है।
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की सोची-समझी साजिश
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाबूधन मुर्मू ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। Read More- Breaking News: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय तक कुछ अराजक तत्वों द्वारा किया गया प्रदर्शन एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था। उन्होंने इंडी गठबंधन पर देश को अस्थिर करने की साजिश रचने तथा छात्रों को गुमराह कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। Read More- कोडरमा में रेलवे ट्रैक से बिहार की टीचर का शव मिलने से सनसनी, शुक्रवार से थी लापता कार्यक्रम में हिसाबी राय, विवेकानंद तिवारी, सोहन मंडल, सुशील साहा, मनीष पांडेय, दीपक साहा, रतन भगत, पंकज साह, सादेकुल आलम, जीतू सिंह, पवन भगत, अरुण चौधरी, कर्ण मंडल, धर्मेंद्र त्रिवेदी, बापी साह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। Read More- Breaking News: सुबह हो गई मामू-प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों में जश्न का माहौल
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








