बुधवार, सितम्बर 9, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

पति की संदिग्ध मौत या शादी के पीछे छिपी खौफनाक साजिश? जर्मनी में धनबाद के युवक की मौत पर उठे गंभीर सवाल

अगस्त 21, 2026
in धनबाद Dhanbad
A A
पति की संदिग्ध मौत या शादी के पीछे छिपी खौफनाक साजिश? जर्मनी में धनबाद के युवक की मौत पर उठे गंभीर सवाल
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
Dhanbad: यदि आप शादीशुदा पुरुष हैं तो ज़रा सतर्क हो जाइए, और अगर आपकी शादी अभी नहीं हुई है, तो और भी समझदारी से कदम उठाने की जरूरत है। देश में वैवाहिक जीवन से जुड़े बढ़ते अपराधों और अप्रत्याशित हादसों के बीच अब धनबाद जिले के सिंदरी से एक ऐसा बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सात समंदर पार जर्मनी की राजधानी बर्लिन में रह रहे सिंदरी के होनहार युवक तूफान मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पिता ने बहू पर अपने ही पति की साजिशन हत्या करने का गंभीर आरोप लगाकर मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

रविवार को गांधी सेवा सदन में परिजनों ने बुलाई प्रेसवार्ता

धनबाद जिले के सिंदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगामाटी (मकान नंबर RMK-4, 261) निवासी तपन मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को गांधी सेवा सदन में एक प्रेसवार्ता आयोजित की। प्रेसवार्ता में परिजनों ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार, जर्मन प्रशासन और धनबाद जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की।

12 सालों से बर्लिन में कार्यरत थे तूफान, पापा को बुलाने की चल रही थी तैयारी

मृतक के भाई आकाश कुमार मिश्रा (निवासी रांगामाटी, जयहिंद मोड़, सिंदरी) ने बताया कि उनके बड़े भैया तूफान मिश्रा पिछले 12 वर्षों से जर्मनी के बर्लिन में रह रहे थे और प्रसिद्ध लॉजिस्टिक्स कंपनी ‘DHL’ में कार्यरत थे। लगभग 7 वर्ष पूर्व उनका विवाह ओडिशा की रहने वाली सुवास्मिता मिश्रा के साथ हुआ था। दोनों का एक 8 महीने का मासूम बेटा भी है। सुवास्मिता फिलहाल एक साल के मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) पर घर पर ही थीं। आकाश ने बताया कि तूफान पूरे परिवार की मुख्य जिम्मेदारी उठा रहे थे। वे पिछले चार महीनों से अपने पिता को भी जर्मनी बुलाने की तैयारी में जुटे थे। घटना से महज़ 10 दिन पहले तूफान की अपने भाई से बात हुई थी, जिसमें उन्होंने पिता के वीजा दस्तावेज़ तैयार कराने को कहा था। शनिवार को अंतिम बार बात करते हुए आकाश ने उन्हें बताया था कि सारे कागजात तैयार हैं।

5 जुलाई की शाम आया कॉल, 3 घंटे तक बंद रहा कमरा

आकाश के अनुसार, अगले ही दिन (रविवार, 5 जुलाई) बर्लिन से पिता के पास फोन आया कि तूफान कमरे का दरवाजा बंद करके बैठे हैं और गेट नहीं खोल रहे हैं। पिता ने बहू से तुरंत आसपास के लोगों और स्थानीय पुलिस को बुलाकर दरवाजा खोलने को कहा। परिजनों का आरोप है कि करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। जब परिजनों ने मायके पक्ष से संपर्क किया, तो बयान लगातार बदलते रहे। पहले कहा गया कि तूफान सीढ़ियों से गिर गए हैं और सिर पर गहरी चोट आई है। इसके तुरंत बाद खबर दी गई कि अस्पताल में उन्हें ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि इन विरोधाभासी बयानों ने हत्या के अंदेशे को गहरा कर दिया है।

फोन ब्लॉक और भाषा की आड़: मेडिकल रिपोर्ट छिपाने का आरोप

परिजनों का गंभीर आरोप है कि घटना के बाद जब उन्होंने बहू से दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसने फोन ब्लॉक कर दिया। बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करने पर परिजनों को कहा गया कि वे रिपोर्ट के लिए बहू से बात करें। वहीं जर्मन पुलिस द्वारा भेजी गई सूचना स्थानीय भाषा में होने के कारण परिजन उसे समझ नहीं पा रहे हैं। आकाश ने कहा कि जब भी वे निष्पक्ष जानकारी मांगते हैं, तो बहू के परिजन ‘मानसिक स्थिति ठीक न होने’ का बहाना बनाकर बात टाल देते हैं। वीडियो कॉल पर केवल अस्पताल का दृश्य दिखाकर मनगढ़ंत कहानियाँ सुनाई जा रही हैं और परिवार को गुमराह किया जा रहा है। Read More- कोडरमा में रेलवे ट्रैक से बिहार की टीचर का शव मिलने से सनसनी, शुक्रवार से थी लापता

8 महीने के पोते की सुरक्षा को लेकर गहराया डर

पीड़ित पिता तपन मिश्रा और भाई आकाश ने गहरा अंदेशा जताया है कि जर्मनी में मौजूद उनका 8 महीने का पोता भी अब वहाँ सुरक्षित नहीं है। परिजनों ने भारत सरकार से अपील की है कि ‘चाइल्ड केयर सोसाइटी, जर्मनी’ या भारतीय दूतावास के माध्यम से मासूम बच्चे की सुरक्षा और कस्टडी तुरंत सुनिश्चित की जाए। Read More- JPSC घोटाले मामले में बड़ा खुलासा! OMR और डेटा टेंपरिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

सांसद, DC और विदेश मंत्रालय से न्याय की गुहार

इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार ने स्थानीय सांसद, धनबाद के उपायुक्त तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से मुख्य रूप से मांगें रखी हैं कि मृतक तूफान मिश्रा के शव को शीघ्र अति शीघ्र सिंदरी लाने की कूटनीतिक व्यवस्था की जाए। बर्लिन प्रशासन व भारतीय दूतावास के समन्वय से मौत की निष्पक्ष व गहन जांच कराई जाए। जर्मनी में मौजूद 8 महीने के बच्चे की सुरक्षा और कस्टडी सुनिश्चित की जाए। फिलहाल, सिंदरी के रांगामाटी इलाके में इस घटना के बाद से शोक और आक्रोश का माहौल है। जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय इस आवेदन पर क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • 400 रुपए किलो वाला खुखड़ी खाने से कोडरमा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की तबियत बिगड़ी
    400 रुपए किलो वाला खुखड़ी खाने से कोडरमा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की तबियत बिगड़ी
  • कोडरमा में अवैध अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दो संचालकों से पूछताछ
    कोडरमा में अवैध अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दो संचालकों से पूछताछ
  • Dhanbad में सब्जी खरीदने के दौरान मोबाइल चोरी, संदेह पर युवक पकड़ा गया; पुलिस पूछताछ जारी
    Dhanbad में सब्जी खरीदने के दौरान मोबाइल चोरी, संदेह पर युवक पकड़ा गया; पुलिस पूछताछ जारी
  • धनबाद में डीनोब्ली स्कूल के मुख्य मार्ग पर गिरी लंबी दीवार
    धनबाद में डीनोब्ली स्कूल के मुख्य मार्ग पर गिरी लंबी दीवार
च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

📌 यह भी पढ़ें:
  • गिरिडीह में घर में घुसकर महिला को बनाया बंधक, छह युवकों ने नकदी-जेवरात लूटे
  • शादी का झांसा देकर राजस्थान के युवक को धनबाद बुलाया, कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश-10 गिरफ्तार
  • Dhanbad में हाईवे से 500 मीटर दूर गाँव फिर भी सड़क नहीं, डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

Table of Contents

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Toggle
    • रविवार को गांधी सेवा सदन में परिजनों ने बुलाई प्रेसवार्ता
    • 12 सालों से बर्लिन में कार्यरत थे तूफान, पापा को बुलाने की चल रही थी तैयारी
    • 5 जुलाई की शाम आया कॉल, 3 घंटे तक बंद रहा कमरा
    • फोन ब्लॉक और भाषा की आड़: मेडिकल रिपोर्ट छिपाने का आरोप
  • 8 महीने के पोते की सुरक्षा को लेकर गहराया डर
    • सांसद, DC और विदेश मंत्रालय से न्याय की गुहार
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

Woman held hostage after six youths break into her home in Giridih; cash and jewelry looted.
झारखंड Jharkhand News

गिरिडीह में घर में घुसकर महिला को बनाया बंधक, छह युवकों ने नकदी-जेवरात लूटे

सितम्बर 9, 2026
शादी का झांसा देकर राजस्थान के युवक को धनबाद बुलाया, कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश-10 गिरफ्तार
धनबाद Dhanbad

शादी का झांसा देकर राजस्थान के युवक को धनबाद बुलाया, कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश-10 गिरफ्तार

सितम्बर 9, 2026
Villagers from a village in Dhanbad located just 500 meters from the highway—yet lacking a proper road—have reached the DC's office.
धनबाद Dhanbad

Dhanbad में हाईवे से 500 मीटर दूर गाँव फिर भी सड़क नहीं, डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

सितम्बर 8, 2026
Next Post
Ration Card के नए नियम जारी 2026

Ration Card New Rules: अब सिर्फ मुखिया के राशन लेने से नहीं चलेगा काम, जानिए नया बायोमेट्रिक सत्यापन नियम

कोडरमा-गया रेलखंड पर बड़ा हादसा-रेलवे गैंगमैन की दर्दनाक मौत

कोडरमा-गया रेलखंड पर बड़ा हादसा-रेलवे गैंगमैन की दर्दनाक मौत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Woman held hostage after six youths break into her home in Giridih; cash and jewelry looted.

गिरिडीह में घर में घुसकर महिला को बनाया बंधक, छह युवकों ने नकदी-जेवरात लूटे

सितम्बर 9, 2026

धनबाद में मां ने मासूम बेटे संग आग लगाकर जान देने की कोशिश, छत से गिरने के बाद दोनों गंभीर

Ranchi Illegal Hoarding: रांची में 350 अवैध होर्डिंग पर चलेगा बुलडोजर? आज रात 12 बजे के बाद शुरू होगा नगर निगम का बड़ा अभियान

रांची में बड़ा हादसा: कोतवाली थाना के पास गिरी पानी की टंकी, एक मजदूर का शव बरामद

मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात, झारखंड के मुद्दों पर सौंपी रिपोर्ट

जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट काम करने वाली 8 जल सहियाओं का सम्मान, बोकारो की 5 और रांची की 3 महिलाएं शामिल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra