Big Breaking: झारखंड में 14 वीं जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा में कथित अनियमितता मामले की जांच सीआईडी के द्वारा की जा रही है। सीआईडी जहां पिछले दो दिनों से जेपीएससी के पूर्व निर्देश एल ख्यांगते से पूछताछ की तो वहीं आज एक बड़ी कार्रवाई की गई है। सीआईईडी के द्वारा मामले की जांच करते हुए अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More:Breaking News: झारखंड में प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 89 अधिकारियों का हुआ तबादला
मिली जानकारी के अनुसार सुमन पर परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर चयन हासिल करने का आरोप लगा था। फिलहाल आरोपी सुमन को गिरफ्तार कर उसे न्यायलय के समझ पेश किया गया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सीआईडी के अनुसार यह कार्रवाई सीआईडी थाना में दर्ज मामले के बाद की गई है।
बता दें कि सुमन सौरभ को हजारीबाग पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कियागया है। जांच में उसके पास से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी नहीं मिली है। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने परीक्षा में अनुचित तरीके से अपनाने की बात स्वीकार कर लिया है। सीआईडी ने बताया है कि मामले की जांच चल रही है। जांच में सामने आने वाले नए साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एल ख्यांगते से कल दोबारा पूछताछ करेगी सीआईडी
बता दें कि दो दिनों की पूछताछ के बाद सीआईडी कल एक बार फिर एल ख्यांगते से पूछताछ करने वाली है। अभी तक का अपडेट यहीं है कि सीआईडी ने एल ख्यांगते का पार्सपोर्ट जब्त कर लिया है। अब कल की पूछताछ के बाद सीआईडी क्या अगला कदम उठाएगी यह देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








