Breaking : झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी में गड़बड़ी को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे है। लगातार किए जा रहे प्रदर्शन के बीच 12 वें दिन सरकार की तरफ से बातचीत की पेशकश की गई है। रांची प्रशासन के एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर आकर छात्रों के सामने सरकार की बात रखे। जिसे सकारात्मक रूप से छात्रों ने स्वीकार कर लिया है। फिलहाल छात्रों ने अपना प्रतिनिधिमंडल बनाया है, जो सरकार के सामने अपनी बातों को रखेंगे।
देखिए छात्र प्रतिनिधीयों की सूची
- रविन्द्र पासवान
- पीयूष कुमार सिंह
- रविन्द्र कुमार रवि
- राजेश प्रसाद
- नीतू कुजूर
- कार्तिक सोरेन
- अंकित कुमार
- शालू सिंह
पत्रकार प्रतिनिधि (अभिभावक के रूप में)
- शंभूनाथ चौधरी
- विकास वर्मा
कानूनविद (अभिभावक के रूप में)
- अजीत कुमार
छात्र प्रतिनिधी के सामने करेंगे अपनी बात
मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार एवं कानूनविद केवल छात्रों के अभिभावक एवं मार्गदर्शक के रूप में प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहेंगे। वहीं बैठक के दौरान सभी विषयों, तथ्यों एवं मांगों को केवल छात्र प्रतिनिधियों द्वारा ही प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावे पत्रकार एवं कानूनविद किसी भी प्रकार की बातचीत, बयान या तथ्य प्रस्तुत नहीं करेंगे। वहीं सूचना यह भी आ रही है कि छात्र मीडिया के सामने बातचीत चाहते हैं। मीडिया के सामने बातचीत अगर ना भी हो तो उसकी वीडियो रिकार्डिंग होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार छात्रों की इस शर्त पर सरकार का पक्ष अब तक नहीं आया है। जिस वजह से बातचीत का रास्ता फिलहाल साफ नहीं किया गया है। वहीं छात्र का साफ कहना है कि अगर सरकार हमारी बातों को मानने से इनकार करेंगी तो यह बैठक असफल माना जाएगा।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








