Chatra: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में मो. इमरोज की मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के एसपी अनिमेष नैथानी ने घटना को गंभीर मानते हुए कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में दो सब-इंस्पेक्टर और दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश
निलंबित पुलिसकर्मियों में एसआई सुनील सिंह, महिला एसआई दुलारी पूर्ति, आरक्षी दशरथ महतो और आरक्षी प्रदीप कुमार शामिल हैं। चारों को तत्काल प्रभाव से चतरा पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए हैं।अब तक 11 नामजद आरोपी गिरफ्तार
उधर, मॉब लिंचिंग मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अब तक 11 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। Read More- Houthi Rebel Attack: यमन और सऊदी में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 58 सैनिक शहीद पुलिस के अनुसार, अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। मामले की जांच के साथ-साथ विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। Read More- Breaking News: पटना में बवाल-युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ ने 10 वाहनों को फूंका
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









