Dhanbad: धनबाद सदर थाना क्षेत्र के बिशनपुर स्थित राजवार बस्ती में फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुटखा और पान मसाला के एक गोदाम को सील कर दिया। जांच के दौरान गोदाम संचालक सचिन चौरसिया के मौके पर नहीं पहुंचने और जांच टीम को सहयोग नहीं करने पर विभाग ने यह कार्रवाई की।
गोदाम संचालक का फोन बंद
दरअसल, शुक्रवार को फूड सेफ्टी विभाग को सूचना मिली थी कि गुटखा लदे एक कंटेनर में आग लग गई है। हादसे में कंटेनर का चालक झुलस गया था। इसी मामले की जांच के सिलसिले में फूड सेफ्टी विभाग की टीम बिशनपुर स्थित उस गोदाम पहुंची, जहां पान मसाला और गुटखा रखे जाने की सूचना थी। जांच टीम के पहुंचने के बाद गोदाम संचालक सचिन चौरसिया को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गोदाम का ताला भी नहीं खुलवाया और बाद में अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके कारण जांच टीम गोदाम के अंदर रखे सामान की जांच नहीं कर सकी। Read More- Breaking News: पटना में बवाल-युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ ने 10 वाहनों को फूंकाजांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी-फूड सेफ्टी अधिकारी
फूड सेफ्टी अधिकारी ए. राजा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया। वहीं, आगग्रस्त कंटेनर से पान मसाला के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें सदर थाना में सुरक्षित रखा गया है। Read More- चतरा मॉब लिंचिंग में बड़ी कार्रवाई, दो सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित फूड सेफ्टी अधिकारी ए. राजा ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है। Read More- Houthi Rebel Attack: यमन और सऊदी में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 58 सैनिक शहीद
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










