Breaking News: पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि हादसा उस समय हुआ, जब युवक सड़क पार कर रहा था।
Breaking News: दो पुलिस वाहनों समेत 10 वाहनों को भीड़ ने आग के हवाले किया
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ ने दो पुलिस वाहनों, एक यात्री बस, कई बाइक समेत करीब 10 वाहनों में आग लगा दी। ट्रैफिक पोस्ट को भी आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ मारपीट की भी सूचना है।Breaking News: पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने दमकल वाहन को भी आगे बढ़ने से रोक दिया। हालात बिगड़ने पर पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। ASP राज किशोर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया और दुर्घटना में शामिल वाहन के साथ पुलिस की एक गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि युवक सड़क पार कर रहा था, तभी उसे एक वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










