Breaking News: झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से जारी छात्र आंदोलन के बीच अब सरकार और छात्रों के बीच बातचीत का दौर शुरू हो गया है। लगातार आंदोलन, अनशन और प्रदर्शन के बाद सरकार की ओर से छात्रों से संवाद की पहल की गई है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बाद शनिवार को भी छात्रों के एक अन्य समूह के साथ सरकार की वार्ता हुई। स्टेट गेस्ट हाउस में करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और छात्र प्रतिनिधि बाहर निकले और मीडिया से बातचीत की।
Breaking News: सरकार छात्रों की बात सुन रही है, समाधान निकालने का प्रयास
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार और छात्रों के बीच बातचीत जारी है और किसी सकारात्मक निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की बात सुन रही है और संवाद के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने यह भी बताया कि छात्रों से सुझाव और फीडबैक लेने के लिए एक ई-मेल आईडी जारी की गई है, जिस पर छात्र अपनी बातें और सुझाव साझा कर सकते हैं। Read More- Breaking News: JPSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच वार्ता खत्म, इन मुद्दों पर हुई चर्चा वहीं, बैठक से बाहर निकले छात्र प्रतिनिधियों ने मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं की। छात्रों का कहना था कि बैठक में हुई पूरी बातचीत और उनके रुख को वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विस्तार से सामने रखेंगे।Breaking News: आंदोलन के बीच बातचीत से जगी समाधान की उम्मीद
JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलनरत हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार समेत कई मांगें शामिल हैं। JPSC की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर भी छात्र लगातार सवाल उठाते रहे हैं। Read More- JPSC धांधली मामले में सीआईडी ने तीन सदस्यों को भेजा समन, टीडीपीएल को ठेका मिलने पर सवाल अब सरकार और छात्रों के बीच लगातार हो रही बातचीत को इस पूरे विवाद में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, अंतिम सहमति अभी नहीं बनी है और छात्रों की ओर से विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने रखे जाने की बात कही गई है। ऐसे में अब सबकी नजर छात्रों की प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार की ओर से उठाए जाने वाले अगले कदम पर टिकी है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










