शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

घाटशिला प्रखंड में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित बिरसा प्रशिक्षण केंद्र को लेकर विवाद सामने आया है।

अगस्त 24, 2026
in Uncategorized
A A
Ghatshila: Director of Nirman Services issues clarification.

Ghatshila: Director of Nirman Services issues clarification.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ghatshila: घाटशिला प्रखंड में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित बिरसा प्रशिक्षण केंद्र को लेकर विवाद सामने आया है। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों और केंद्र के पूर्व कर्मचारियों ने केंद्र के संचालन में कई तरह की गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इन आरोपों के बाद योजना का संचालन कर रही निर्माण सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुशील कुमार दुबे ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी करते हुए सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।

Table of Contents

Toggle
  • निदेशक सुशील कुमार दुबे ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
    • ऑनलाइन बायोमेट्रिक और लाइव स्ट्रीमिंग का दावा
      • पूर्व कर्मचारियों पर भी लगाया गंभीर आरोप

Read MOre: झारखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की तैयारी, हाथी कॉरिडोर की होगी मैपिंग; CM हेमंत सोरेन ने दिए अहम निर्देश

📌 यह भी पढ़ें:
  • कतरास में कोयला घोटाला: 88 MT कोयले संग 5 हाईवा जब्त, BCCL अफ़सरों पर FIR
  • Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख

दरअसल शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों से प्लेसमेंट के नाम पर कथित तौर पर एक हजार रुपये लिए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि योजना सरकार की ओर से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई है, लेकिन केंद्र में विद्यार्थियों से पैसे लिए जा रहे हैं। इसके अलावा शिकायतकर्ताओं ने परीक्षा में फर्जीवाड़े का भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता है तो उसकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए परीक्षा में बैठाया जाता है। इसके अलावा प्रशिक्षण पूरा कर चुके करीब 30 विद्यार्थियों को अब तक प्रमाण पत्र नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, इस संबंध में उन्होंने केंद्र में जाकर जानकारी मांगी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

 

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

निदेशक सुशील कुमार दुबे ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

 

इधर, निर्माण सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुशील कुमार दुबे ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था वर्ष 2023 से घाटशिला प्रखंड के गोपालपुर फाटक के पास गुरुनानक मार्केट के द्वितीय तल पर बिरसा प्रशिक्षण केंद्र का संचालन कर रही है। केंद्र का संचालन झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी यानी JSDMS के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है।

सुशील कुमार दुबे ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सारथी योजना पूरी तरह निःशुल्क है। उनके अनुसार, केंद्र में सामान्य वर्ग के 18 से 35 वर्ष और SC/ST वर्ग के 18 से 50 वर्ष तक के स्थानीय युवक-युवतियों का नामांकन लिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब तक केंद्र से सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से कई युवाओं को नामी कंपनियों में रोजगार मिला है, जबकि कई प्रशिक्षणार्थी स्वरोजगार के जरिए अपनी आजीविका चला रहे हैं।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

 

ऑनलाइन बायोमेट्रिक और लाइव स्ट्रीमिंग का दावा

परीक्षा में फर्जीवाड़े और फर्जी आधार कार्ड से दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में बैठाने के आरोप पर निदेशक ने कहा कि केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन बायोमेट्रिक प्रक्रिया के जरिए दर्ज होती है। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान पूरे सेंटर की लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से विभाग द्वारा निगरानी की जाती है। ऐसे में प्रक्रिया में किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा केंद्र का निरीक्षण भी किया जाता है। सुशील कुमार दुबे ने कहा कि पूर्व में जिले के तत्कालीन उपायुक्त अनन्य मित्तल ने भी केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। उनके अनुसार, उस समय शिकायतकर्ता अमित हाजरा और दिनेश बाल्मीकि भी केंद्र में मौजूद थे। निदेशक का दावा है कि निरीक्षण के दौरान तत्कालीन उपायुक्त ने संस्था के काम की प्रशंसा की थी।

पूर्व कर्मचारियों पर भी लगाया गंभीर आरोप

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

सुशील कुमार दुबे ने कहा कि शिकायत करने वाले दोनों पूर्व कर्मचारी पहले संस्था में काम कर चुके हैं। उनके अनुसार, लगातार खराब प्रदर्शन के कारण कुछ कर्मचारियों को संस्था से सेवा मुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें दोबारा काम पर रखने के लिए संस्था पर दबाव बनाया गया। निदेशक का आरोप है कि जब संस्था दबाव में नहीं आई तो इन्हीं लोगों ने दुर्भावना से ग्रसित होकर कंपनी के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबर फैलाकर दबाव बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि संस्था विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ केंद्र का संचालन कर रही है। सुशील कुमार दुबे ने कहा कि कंपनी अपनी ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन करती है और मामले में जल्द ही संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है।

 

 

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

कतरास में 88 मीट्रिक टन अवैध कोयले के साथ जब्त 5 हाईवा ट्रक
Uncategorized

कतरास में कोयला घोटाला: 88 MT कोयले संग 5 हाईवा जब्त, BCCL अफ़सरों पर FIR

अक्टूबर 3, 2026
Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख
Uncategorized

Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख

सितम्बर 5, 2026
Uncategorized

अगस्त 21, 2026
Next Post
Ramgarh factory accident: Sudesh Mahto raises questions about the workers' deaths, demands a fair investigation and action against the culprits.

रामगढ़ फैक्ट्री हादसा: मजदूरों की मौत पर सुदेश महतो ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में 27 अगस्त तक इन इलाकों में भारी बारिश का हाई अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में 27 अगस्त तक इन इलाकों में भारी बारिश का हाई अलर्ट

राशिफल 9 अक्टूबर 2026: इन 3 राशि वालों के घर होगी पैसों की बरसात! जाने राशिफल

राशिफल 9 अक्टूबर 2026: इन 3 राशि वालों के घर होगी पैसों की बरसात! जाने राशिफल

अक्टूबर 9, 2026

Jharkhand Weather Update: बढ़ेगी ठंड गरजेंगे बादल-झारखंड में इस दिन तक होगी मानसून की विदाई

10 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस मनाएगी ‘काला दिवस’, चुनावी व्यवस्था के मुद्दे पर होगा प्रदर्शन

रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, 10 कॉलेजों की टीमें ले रहीं हिस्सा

Ranchi में मैच से पहले टीम इंडिया की तैयारी पूरी, टॉस और ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

कोडरमा-मरकच्चो मार्ग पर भिड़ीं दो बाइक, गर्भवती महिला और दो अन्य घायल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts